Doordrishti News Logo

जोधपुर, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर संभाग के पाली जिले के आनंदपुर कालू में नवीन उप तहसील के सृजन को स्वीकृति दी है। गहलोत के इस निर्णय से लोगों को स्थानीय स्तर पर ही राजस्व कार्यों में आसानी होगी। नवीन उप तहसील आनंदपुर कालू में 3 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 12 पटवार मण्डल एवं 46 राजस्व ग्राम शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने वर्ष 2021-22 के बजट सत्र के दौरान इस उप तहसील के सम्बन्ध में घोषणा की थी।

ये भी पढ़े :- समस्त उपखण्ड अधिकारी वैक्सीनेशन को लेेकर मिशन मोड में कार्य करें-जिला कलेक्टर