Doordrishti News Logo

पटवार सीधी भर्ती परीक्षा-2025 के चयनितों को नियुक्ति आदेश जारी

96 अभ्यर्थी 26 फरवरी को प्रशिक्षण के लिए अनिवार्य रूप से उपस्थित हों

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पटवार सीधी भर्ती परीक्षा-2025 के चयनितों को नियुक्ति आदेश जारी। राजस्व मण्डल राजस्थान,अजमेर के निर्देशानुसार पटवार सीधी भर्ती परीक्षा-2025 में अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों में से जिला जोधपुर आवंटित रोल नम्बर धारकों को पटवारी पद पर दो वर्ष की प्रोबेशन अवधि के लिए प्रोबेशनर प्रशिक्षणार्थी के रूप में नियुक्ति आदेश जारी किए गए हैं।

जिला कलक्टर (भूअ) गौरव अग्रवाल ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों के नियुक्ति आदेश उनके निवास स्थान के पते पर प्रेषित किए जा रहे हैं। अभ्यर्थी जिला कलक्टर कार्यालय,जोधपुर की भू-अभिलेख शाखा में उपस्थित होकर भी अपने नियुक्ति आदेश प्राप्त कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि सभी चयनित अभ्यर्थियों को अपने मूल दस्तावेज, चिकित्सक द्वारा जारी स्वास्थ्य प्रमाण पत्र तथा पुलिस विभाग द्वारा जारी चरित्र सत्यापन प्रमाण पत्र सहित कार्यालय जिला कलक्टर (भूअ) जोधपुर में दस्तावेजों का परीक्षण/सत्यापन करवाना अनिवार्य होगा। इसके उपरांत उन्हें 26 फरवरी,2026 को प्रातः 10 बजे पटवार प्रशिक्षण शाला कालीबेरी में प्रशिक्षण के लिए मूल दस्तावेजों सहित उपस्थित होकर कार्यग्रहण करना होगा।

जोधपुर रेल मंडल में दिव्यांग यात्रियों को बड़ी सुविधा

जिला जोधपुर के लिए निम्न 96 रोल नम्बर धारक अभ्यर्थियों को नियुक्ति आदेश जारी किए गए हैं।
109931, 132374, 170292, 171853, 194765, 208933, 239188, 261876, 280036, 291888, 308701, 309915, 317616, 317785, 318973, 319265, 319675, 320029, 321410, 321586, 322055, 322914, 323214, 324608, 325084, 325127, 326478, 326585, 328329, 328502, 328933, 329130, 332283, 333031, 333915, 334756, 337775, 338094, 338532, 338726, 341257, 341552, 342326, 342351, 342569, 343295, 344107, 344131, 358670, 361672, 381342, 386753, 425043, 441011, 447217, 447461, 469847, 470379, 500849, 505876, 506143, 574794, 585388, 611709, 657142, 659174, 660949, 661118, 661553, 662203, 662806, 662948, 663674, 663749, 664116, 664804, 665516, 668620, 668974, 669865, 670136, 670752, 672294, 672540, 674841, 676306, 678769, 679020, 679145, 679714, 680658, 681087, 683342, 687764, 689344, 774801।

जिला प्रशासन ने सभी चयनित अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्रक्रिया में सम्मिलित होने का आग्रह किया है।

Related posts:

जोधपुर विकास प्राधिकरण का 1789 करोड़ का बजट पारित

February 24, 2026

जीवण माता मंदिर में फागोत्सव: होरी गायन से श्रद्धालु सराबोर

February 24, 2026

जन अभियोगों के समन्वित प्रयासों से त्वरित समाधान सुनिश्चित करें-कलेक्टर

February 24, 2026

जोधपुर रेल मंडल में दिव्यांग यात्रियों को बड़ी सुविधा

February 24, 2026

सरदारपुरा का चेटीचण्ड महोत्सव 20 मार्च से,तैयारियों को लेकर हुई बैठक

February 24, 2026

पं.एसके जोशी बेस्ट एस्ट्रो एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित

February 24, 2026

महिलाओं ने समझा सीवरेज की उपयोगिता व रख रखाव

February 24, 2026

ट्रैक्टर के पीछे लगी कंप्रेशर मशीन चोरी,विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी

February 24, 2026

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 50 लाख का फ्रॉड

February 24, 2026