Doordrishti News Logo

रेल परिसरों में पतंगबाजी न करने की अपील

मकर संक्रांति व गणतंत्र दिवस

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रेल परिसरों में पतंगबाजी न करने की अपील।उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल ने मकर संक्रांति पर्व एवं गणतंत्र दिवस के अवसर पर आमजन से रेल पटरियों के किनारे,रेलवे स्टेशनों एवं प्लेटफॉर्म क्षेत्रों में पतंगबाजी नहीं करने की अपील की है। यह एडवाइजरी यात्रियों की सुरक्षा एवं रेल परिचालन को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से जारी की गई है।

जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि पतंगबाजी के दौरान चाइनीज मांझा अथवा धातु युक्त डोर से गंभीर दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है,जिससे यात्रियों,रेलवे कर्मचारियों एवं विद्युत उपकरणों को नुकसान पहुंच सकता है।

70वें क्षेत्रीय रेल सप्ताह समारोह में जोधपुर मंडल के 13 अधिकारी कर्मचारी होंगे सम्मानित

उन्होंने बताया कि इस संबंध में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट के अधीन तैनात जवानों को निर्देशित किया गया है कि वे आबादी वाले रेल क्षेत्रों में सतर्क निगरानी रखें। ऐसे क्षेत्रों में पतंगबाजी करने वाले युवकों एवं नागरिकों को समझाइश कर इससे होने वाले खतरों के प्रति जागरूक किया जाएगा तथा आवश्यकता पड़ने पर नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी।

रेलवे परिसरों से दूर करें पतंगबाजी
रेलवे ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि सुरक्षित एवं आनंदमय पर्व मनाने के लिए रेल परिसरों से दूर,सुरक्षित स्थानों पर ही पतंगबाजी करें।

Related posts:

जोधपुर विकास प्राधिकरण का 1789 करोड़ का बजट पारित

February 24, 2026

जीवण माता मंदिर में फागोत्सव: होरी गायन से श्रद्धालु सराबोर

February 24, 2026

जन अभियोगों के समन्वित प्रयासों से त्वरित समाधान सुनिश्चित करें-कलेक्टर

February 24, 2026

पटवार सीधी भर्ती परीक्षा-2025 के चयनितों को नियुक्ति आदेश जारी

February 24, 2026

जोधपुर रेल मंडल में दिव्यांग यात्रियों को बड़ी सुविधा

February 24, 2026

सरदारपुरा का चेटीचण्ड महोत्सव 20 मार्च से,तैयारियों को लेकर हुई बैठक

February 24, 2026

पं.एसके जोशी बेस्ट एस्ट्रो एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित

February 24, 2026

महिलाओं ने समझा सीवरेज की उपयोगिता व रख रखाव

February 24, 2026

ट्रैक्टर के पीछे लगी कंप्रेशर मशीन चोरी,विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी

February 24, 2026