Doordrishti News Logo

असामाजिक तत्वों ने देर रात कार को फूंका,केस दर्ज

जोधपुर,शहर के प्रताप नगर सदर इलाके के अंबेडकर कॉलोनी में गुरुवार की तडक़े साढ़े तीन बजे असामाजिक तत्वों ने घर के बाहर खड़ी कार में आग लगा दी। आग से कार पूरी तरह जल कर नष्ट हो गई। बाद मेें दमकल ने पहुंच कर आग पर काबू पाया। कार मालिक ने अज्ञात शख्स के खिलाफ प्रतापनगर सदर थाने में केस दर्ज करवाया है।

ये भी पढ़ें- स्टेशनों पर सूचना बोर्ड हिंदी में भी प्रदर्शित हों-पांडेय

एसआई रामभरोसी ने बताया कि अंबेडकर कॉलोनी निवासी तोहिश बारासा पुत्र राजन बारासा की तरफ से केस दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि बुधवार की रात को उसने अपनी एक कार को घर के बाहर खाली जगह पर खड़ा किया था। गुरुवार की तड़ते साढ़े तीन बजे के आस पास अज्ञात शख्स ने कार में आग लगा दी। जिससे उसकी कार जल कर नष्ट हो गई। पुलिस ने बताया कि बाद में दमकल ने पहुंच कर आग पर काबू पाया। इसमें किसी रंजिशवश आग लगाने की आशंका है। आस पास सीसीटीवी कैमरों को जांचा गया मगर कोई शख्स नजर नहीं आया। संदिग्ध की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026