Doordrishti News Logo

मगजी घाटी एरिया में फिर हुई चोरी

-पहले भी दो तीन बार हो चुकी चोरियां
-आस पास कैमरे भी नहीं लगे -फिलहाल पुलिस कर रही जांच

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मगजी घाटी एरिया में फिर हुई चोरी। शहर के मंडोर पुलिस थाना क्षेत्र मगजी घाटी एरिया में गुजरी रात फिर एक सूने मकान में चोरों ने सैंध लगा ली। पिछले दो माह में इसी क्षेत्र में यह तीसरी चोरी की वारदात है। आस पास के एरिया में सीसीटीवी कैमरे भी नहीं है,जिससे पुलिस को चोरों का सुराग ढूंढने में भी दिक्कत हो रही है। रात को हुई चोरी में आभूषण और कुछ नगदी चोरी होना बताया गया है।

स्मैक के 16 साल पुराने मामले में आरोपी को 3 साल का कठोर कारावास

एएसआई बाबूराम ने बताया कि घटना को लेकर मगजी की घाटी निवासी मेवे खान पुत्र निहाल खान ने रिपोर्ट दी।इसमें बताया कि उसका मकान दो दिन से सूना था। रात के समय में अज्ञात चोरों ने ताले तोडक़र प्रवेश किया और एक- दो तोला के सोने की आभूषण और चांदी के आइटम ले गए। घर में कुछ पैसे भी चोरी हो गए।

मगजी की घाटी एरिया में पिछले दो माह के दौरान यह तीसरी चोरी की घटना की है। पुलिस के अनुसार आस पास सीसीटीवी कैमरें भी नहीं होने से चोरों का पता लगाने मेें भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है, हालांकि पारंपरिक तरीके से चोरों का पता लगाने का प्रयास जारी है।