एक और अंतर्राज्यीय गिरोह का खुलासा पांच अभियुक्त गिरफ्तार

  • ऑटो में यात्रियों के जेवर चुराने का मामला
  • वारदात में प्रयुक्त पैसेंजर टैक्सी जब्त

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एक और अंतर्राज्यीय गिरोह का खुलासा पांच अभियुक्त गिरफ्तार। पुलिस ने ऑटो में यात्रियों के जेवर चुराने वाली एक और अंतरराज्यीय गैंग का खुलासा किया है। पहले महामंदिर पुलिस ने ऐसी एक गैंग पकड़ी थी। इस बार सरदारपुरा पुलिस ने गैंग का पर्दाफाश करते हुए दो पांच लोगों को पकड़ा है।

सरदारपुरा थानाधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया कि 25 सितंबर को परिवादी पाली से जोधपुर बस द्वारा पहुंचा और एमडीएम अस्पताल के चौराहे पर उतरकर नेहरू पार्क की तरफ पैदल आ रहा था। तभी एक ऑटो रिक्शा एमडीएम अस्पताल की ओर से आई जिसमें पीछे की ओर तीन सवारी व आगे ड्राइवर सीट के पास एक सवारी बैठी थी। पीछे दो लडके व एक औरत बैठे थे। उन्होंने बैठने की जिद की तो वह उनकी बातों में आकर बैठ गया।

घर पहुंचने के बाद उसे पता चला कि उसके गले में सोने की चेन नहीं है। इसी तरह 27 अक्टूबर को एक महिला की भी ऑटो में बैठी सवारियों ने सोने की चेन चुरा ली थी। इन घटनाओं को लेकर पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश एवं डीसीपी पश्चिम विनीत कुमार बंसल द्वारा प्राप्त निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रोशन मीणा, एसीपी छवि शर्मा के निर्देशन में घटना की गम्भीरता को देखते हुए आरोपियों को पकडऩे के लिए टीम का गठन किया गया।

छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा के लिए शहर में लगाए 300 कैमरे

गठित पुलिस टीमों द्वारा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एवं तकनीकी संसाधनों का उपयोग कर प्रकरण की घटना कारित करने वाले अभियुक्तों को दस्तयाब कर बरामद किया गया है।

इन्हें किया गिरफ्तार
पुलिस ने मेहमदाबाद सरदार नगर खेडा गुजरात निवासी लालू पुत्र धनजी भाई बागरी,भीमा भाई पुत्र रमेश भाई,मन्सुरी जफर भाई पुत्र अनवर भाई व शकील भाई पुत्र फिरोज भाई और भरवाड वारू गंगापुरा पीएस भालेज जिला आनन्द गुजरात निवासी पवन कुमार पुत्र राजु भाई जाति खावडिया को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त पैसेंजर टैक्सी जब्त की है।

Related posts:

भक्तिबीट्स में झूमे युवा रिपुदमन-अमन ने बांधा समां

April 21, 2026

काचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस का नांदुरा स्टेशन पर ठहराव

April 21, 2026

AI का खेल: एक टिकट से चार सफर! मरुधर एक्सप्रेस में फर्जीवाड़ा बेनकाब

April 21, 2026

मोदरान स्टेशन पर चेन्नई सुपरफास्ट का ठहराव प्रारंभ,जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी

April 21, 2026

झालामंड लोहार कॉलोनी को मिली 3 करोड़ की सौगात,CC रोड- सीवरेज का काम शुरू

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप,उद्घाटन कार्यक्रम रद्द

April 20, 2026

अन्याय के खिलाफ आवाज ही ब्राह्मणत्व: पुरोहित

April 20, 2026

डॉ.सिद्धार्थ लोढ़ा बने अध्यक्ष, डॉ.प्रदीप जैन सचिव

April 20, 2026