भैरूबाग चोरी का एक और प्रकरण दर्ज 40 किलो से ज्यादा भगवान के आभूषण चोरी का आरोप
- पिछले साल पुलिस ने एक प्रकरण दर्ज किया था
- अब फिर हुआ मामला दर्ज
जोधपुर(डीडीन्यूज),भैरूबाग चोरी का एक और प्रकरण दर्ज 40 किलो से ज्यादा भगवान के आभूषण चोरी का आरोप। शहर के सरदापुरा सी रोड पर भैरूबाग जैन तीर्थ में गत साल हुई चोरी के प्रकरण में अब एक और प्रकरण ट्रस्टी की तरफ से दर्ज कराया गया है।
यह भी पढ़ें – कार से 240 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद,दो तस्करों को पकड़ा
आरोप है कि मंदिर में काम करने वाला 40 किलोग्राम से ज्यादा भगवान के आभूषण चुरा ले गया। गत साल भी एक प्रकरण दर्ज हुआ और पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया था। अब उसी पर चोरी का आरोप लगा है।
27 अक्टूबर 2024 को कोषाध्यक्ष हरकचन्द सालेचा ने रिपोर्ट दी थी। अब भैरुबाग जैन तीर्थ के ट्रस्टी सुरेन्द्र मेहता ने पाली निवासी रवि कुमार पर मंदिर की तिजोरी (डबल लोकर) वाली से भगवान के आभूषण चुराने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी है।
मंदिर की तिजोरी से यह हुआ चोरी
कुंथुनाथ भगवान की आंगी 800 ग्राम,चन्द्रप्रभ स्वामी भगवान की आंगी 840 ग्राम,चन्द्रप्रभ स्वामी भगवान की आंगी 2 किलो 130 ग्राम,सम्भावनाथ स्वामी भगवान की आंगी 2 किलो 610 ग्राम, पार्श्वनाथ भगवान की आंगी 940 ग्राम,शांति नाथ भगवान की आंगी 1 किलो 350 ग्राम,शांतिनाथ भगवान की आंगी 870 ग्राम,महावीर स्वामी भगवान की आंगी 2 किलो 600 ग्राम, शांतिनाथ भगवान की आंगी 2 किलो 690 ग्राम,वर्धमान स्वामी शाश्वत की आंगी 1 किलो 630 ग्राम,चन्द्रप्रभ स्वामी की (छोटा) आंगी 1 किलो 750 ग्रांम, बाहस्वामी की (छोटा) आंगी 1 किलो 460 ग्राम,ऋषभदेव की आंगी 1 किलो 460 ग्राम,पदमनाथ स्वामी की आंगी 2 किलो,विमलनाथ भगवान की आंगी 2 किलो,फ्रेम कवर ऊपर का हिस्सा 5 किलो 170 ग्राम,फ्रेम कवर नीचे का हिम्सा 2 किलो 540 ग्राम,शांतिनाथ भगवान चाँद बावड़ी के मंदिर की सम्पूर्ण 3 आंगी 2किलो 230 ग्राम,सम्भर्वनाथ भगवान जूनी मंडी मंदिर की दो हिस्सों में सम्पूर्ण आंगी 1 किलो 50 ग्राम और गोडी पार्श्वनाथ भगवान का मंदिर सिंघवियों का मोहल्ला की सम्पूर्ण 3 आंगी 4 किलो 600 ग्राम है। इनका कुल वजन 40 किलो 210 ग्राम है।
अमानती जेवरात भी चोरी
रिपोर्ट के अनुसार जैन श्वेताम्बर प्राचीन तीर्थ,गंगाणी द्वारा अमानत के तौर पर ट्रस्ट में एक बक्से में मंदिर से सम्बंधित आभूषण रखे गए थे वे भी चोरी हो गए। जिसमे सोने का हार 50.630 ग्राम, सोने का हार नगीने वाला। सोने का मुकुट,चांदी की चौकिया पांच नग वजन 4 किलो,सोने की चेन बजन 9.630 ग्राम है। रिपोर्ट में आरोप है कि पाली के रवि कुमार ने ही यह आभूषण चुराए हैं।