Doordrishti News Logo

सिलेण्डर विस्फोट हादसे में गंभीर घायलों को 1-1 लाख की मुख्यमंत्री सहायता की घोषणा

मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना के प्रावधानों के अन्तर्गत मृतकों के परिजन को 5 लाख मिलेंगे

जोधपुर,मुख्यमंत्री अशोेक गहलोत ने जोधपुर के मगरा पूंजला कीर्ति नगर में हुए गैस सिलेण्डर विस्फोट हादसे में गंभीर घायलों के लिए एक-एक लाख रुपए की सहायता राशि दिए जाने की घोषणा की है। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि इस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना के प्रावधानों के अन्तर्गत 5 लाख रुपए की राशि प्रदान की जाएगी।

कलक्टर ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इस दुर्घटना को लेकर लगातार जानकारी ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती घायलों के लिए मुख्यमंत्री द्वारा एक-एक लाख रुपए की सहायता राशि दिए जाने की घोषणा बुधवार को की गई।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: