Doordrishti News Logo

सांगरिया पुल चढ़ते बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने कुचला,मौत

जोधपुर(डीडीन्यूज),सांगरिया पुल चढ़ते बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने कुचला,मौत। शहर के बासनी पुलिस थाना क्षेत्र में सांगरिया पुल पर शनिवार की सुबह हादसा हुआ। किसी वाहन चालक ने बाइक सवार युवक को बुरी तरह कुचल दिया। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई और शव बुरी तरह बिखर गया।

फिर से ऑटो सवार वृद्ध महिला के पर्स से लाख रुपए चोरी

बाद में सूचना पर बासनी पुलिस मौके पर पहुंची और पहचान की। दोपहर में शव का पोस्टमार्टम करवा परिजन को सुुपुर्द किया गया।
बासनी पुलिस ने बताया कि पाश्र्वनाथ नगर सांगरिया निवासी 40 साल का शिवराज पुत्र कन्हैयालाल पालीवाल सुबह छह बजे के आसपास अपनी बाइक लेकर सांगरिया से होते हुए शहर की तरफ आ रहा था। पुल चढ़ाई के समय सामने से किसी वाहन चालक ने उसे चपेट में लेकर कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

उसका शरीर दो हिस्सों में बंटकर बिखर गया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई की। दोपहर में शव का पोस्टमार्टम करवा परिजन को सुपुर्द किया गया। बताया गया कि मृतक किसी कार्यवश अपने घर से निकला था। अज्ञात वाहन चालक का पता लगाया जा रहा है।

Related posts: