Doordrishti News Logo

सोशल मीडिया ग्रुप्स के चक्कर में उलझा वृद्ध लुटा बैठा 23.40 लाख

वाटसएप ग्रुपों में जोडक़र शेयर मार्केट में इंवेस्ट के नाम पर धोखाधड़ी

जोधपुर,सोशल मीडिया ग्रुप्स के चक्कर में उलझा वृद्ध लुटा बैठा 23.40 लाख। शहर के कमला नेहरू नगर ई सेक्टर में रहने वाले एक वृद्ध को वाटसएप ग्रुप से जोडक़र उनसे 23.40 लाख रुपयों की ठगी कर ली गई। शातिरों ने उन्हें शेयर मार्केट में इंवेस्ट के नाम पर ठगा और लाखों की रकम ऐंठ ली। अंत में 20 लाख मांगे जाने पर उन्हें ठगी का पता लगा। अब इस बारे में प्रतापनगर थाने में धोखाधड़ी में रिपोर्ट दी गई है।

यह भी पढ़ें – 220 केवी लाइन पर बेहोश हो गया कर्मचारी,मौत

ई-83 कमला नेहरू नगर निवासी किशोरमल बोहरा पुत्र कनकमल बोहरा जैन ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि 18 मार्च को उनके मोबाइल पर 993 इनर्केडिबल इंडिया ग्रुप और वीआईपी स्टेट स्ट्रीट गुप्स से मैसेज आए। जिस पर जुडऩे को कहा गया तो उन्होंंने इग्रोर कर दिया। बाद में 20 अप्रेल से फिर से उन्हें उक्त गुप्स से जुडऩे और इंवेस्ट के नाम पर बड़ा मुनाफा होने की बात की गई। इस पर उन्होंने विश्वास करते हुए 30 अप्रेल को गुप्स को ज्वाइन कर लिया। बाद में उन्हें ग्रुप्स के माध्यम से शेयर मार्केट में अच्छा मुनाफा होने का झांसा देकर शातिरों ने उलझाया और रकम इंवेस्ट को कहा। तब उन्होंने अलग अलग तारीखों में मई माह में रुपए इंवेस्ट कर दिए। कभी एक लाख तो कभी दो लाख इस तरह रुपए इंवेस्ट करते गए।

8 मई को उनके मोबाइल पर संदेश आया कि आपको 3200 शेयर पर 73 के भाव से रुपए मिलेंगे। फिर उन्हें 29 हाजर 200 शेयर के लिए 430 रुपए दिए जाने के बात की गई और मुनाफे के तौर 1.30 करोड़ का लाभांश होना बताया गया। इसके लिए उन्हें 30 लाख रुपए भेजने को कहा गया। तब विश्वास करते हुए उनके द्वारा भारतीय स्टेट बैंक से एक साथ दस लाख रुपए शातिरों के बताए खातों में ट्रांसफर कर दिए। मगर उन्हें 20 लाख रूपए और देने के लिए दबाव बनाया गया तो वे शातिरों द्वारा की गई चाल को समझ गए और खुद को ठगी का शिकार होना माना। शातिरों ने बुजुर्ग किशोर मल बोहरा जैन से 23 लाख 40 हजार रुपए अलगअलग किश्तों में ऐंठ लिए।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: