Doordrishti News Logo

टेलीग्राम ऐप पर ऑन लाइन निवेश के नाम पर 26 लाख की ठगी करने वाला खाताधारक गिरफ्तार

  • परिवादी को ग्रुप से जोड़कर 30 लिंक भेजे गए

जोधपुर(डीडीन्यूज),टेलीग्राम ऐप पर ऑन लाइन निवेश के नाम पर 26 लाख की ठगी करने वाला खाता धारक गिरफ्तार। शहर के बनाड़ स्थित सारण नगर में एक युवक से 26 लाख की ठगी के प्रकरण में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसे ऑन लाइन निवेश में बड़े मुनाफे का प्रलोभन दिया गया था। शातिर से अब अग्रिम पूछताछ की जा रही है।

थानाधिकारी गंगाराम चौधरी ने बताया कि सारण नगर शिव विहार निवासी संदीप प्रजापत की तरफ से 30 मई को मामला दर्ज कराया गया था। इसमें बताया कि 14 मई को उसके टेलीग्राम एकाउन्ट पर मैसेज भेज कर ठगी कर ली गई। ऑन लाइन ग्रूप ज्वाइन करने पर कंपनी की तरफ से अच्छा मुनाफा दिया जाता है। इस पर उसने ग्रुप को ज्वाइन कर लिया था। फिर उसे 30 लिंक भेजे गए थे। 17 मई को उसको बगैर किसी निवेश के 993 रुपए भुगतान किए गए जो एक घंटे में भुगतान प्रार्थी के बैंक के खाते में आ गए थे।

जोधपुर: एमडीएम अस्पताल गेट संख्या 4 पर पकड़ा गांजा,आरोपी फिर से गिरफ्तार

इसके पश्चात 18 से 22 मई तक आरोपियों के अलग-अलग बैंक खातों में कुल 26 लाख रुपए जमा करवाए गए। बाद में पूर्व जमा की गई राशि खाते मे जमा करवाने को कहा तब उन्होंने कहा की आप अपने टेलीग्राम खाते से रकम निकलवा लो। उसके द्वारा प्रयास किया गया तब खाता ब्लॉक कर दिया गया और कहा कि आपने एक साथ पूरी राशि निकालने का प्रयास किया। जिस पर उसे ठगी का पता लगा। उसका लाभांश 46,15,458 रुपए का 50 प्रतिशत जमा करवाने पर ही उसे राशि का भुगतान किया जाएगा।

थानाधिकारी गंगाराम ने बताया कि मामला दर्ज करते हुए अब एक शातिर तेलियों का बास बावड़ी खेडापा निवासी फतेह खान पुत्र युसुफ गौरी को पकड़ा गया है। पुलिस की टीम में एएसआई बिंजाराम,साइबरसैल के एएसआई जितेंद्रसिंह,हैडकांस्टेबल नरपतराम, कांस्टेबल राजेेंद्र, पप्पूराम एवं महेशचंद आदि शामिल थे।

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026