Doordrishti News Logo

शातिर नकबजनों का एक साथी गिरफ्तार,वारदात में प्रयुक्त बाइक जब्त

चोरी का माल व माल खरीदफरोख्त में काम में ली लज्जरी कार बरामद

जोधपुर,शातिर नकबजनों का एक साथी गिरफ्तार,वारदात में प्रयुक्त बाइक जब्त। शहर की बनाड़ पुलिस ने 5 अगस्त को हुई एक बड़ी नकबजनी का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को पकड़ा था। आरोपियों से अब पुलिस अभिरक्षा में वारदात में प्रयुक्त बाइक को जब्त करने के साथ माल खरीदफरोख्त में काम में ली गई लज्जरी कार को जब्त किया है। इसके अलावा इनके एक साथी को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

इसे भी पढ़ें- कुमार प्रजापति समाज की महापंचायत ने भरी हुंकार

थानाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि 5 अगस्त को पीपली चौराहा नांदड़ा खुर्द रोड खोखरिया निवासी ममता पत्नी कैलाश जाखड़ के मकान में अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर वहां से 19 तोला सोना,दो किलो चांदी के आभूषण एवं नगदी चोरी की थी। पुलिस ने प्रकरण में पूर्व में दो शातिर नकबजनों जयपुर उत्तर के मोहम्मद इमरान उर्फ इमतियाज एवं लाल कोठी जयपुर पूर्व के आईद उर्फ मुन्ना को पकड़ा था। आरोपी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया था। वारदात में प्रयुक्त बाइक को जब्त किया गया। जो जयपुर से चोरी हुई थी जिस बारे में वहां पर केस दर्ज है। माल खरीद फरोख्त में काम में ली गई लज्जरी कार बीएमडब्ल्यू भी बरामद किया गया है। पुलिस की टीम ने एक और आरोपी वैशाली नगर जयपुर के बी गोम डिफेंस कॉलोनी निवासी सुनील कुमार राय पुत्र इंद्रदेव राय को पकड़ा है। आरोपी के खिलाफ लवाण दौसा, गंगरार चितौडग़ढ़,झोटवाड़ा, चित्रकुट ज्योतिनगर आदि थानों में धोखाधड़ी के प्रकरण दर्ज हो रखे हैं। पुलिस की कार्रवाई में हैडकांस्टेबल भगवानदान, कांस्टेबल राजेेंद्र एवं हनुमानसिंह शामिल थे।

Related posts:

कृषि व किसान कल्याण राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी गुरुवार को जोधपुर आयेंगे

February 19, 2026

66 ई-मित्र कियोस्कों का आकस्मिक निरीक्षण

February 19, 2026

एमडीएमएच को कपाल एवं रीढ़ शल्य चिकित्सा क्रैनियोटोम एवं ड्रिल सेट भेंट

February 19, 2026

राजस्थान के पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल 18 से 23 फरवरी तक चंडीगढ़ एवं पंजाब के दौरे पर

February 19, 2026

नई सड़क से कार चुराने वाला शातिर गिरफ्तार,कार बरामद

February 19, 2026

शराब के लिए पैसे नहीं देने पर हुई थी हत्या

February 19, 2026

कूडो मिक्स्ड कॉम्बैट बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन

February 19, 2026

नाबालिग से कई बार दुष्कर्म,युवक ने दूसरी जगह की शादी

February 19, 2026

पूर्व पार्षद को रोहित गोदारा बनकर इंटरनेशनल कॉलिंग कर धमकाया

February 19, 2026