Doordrishti News Logo

1 से 7 फरवरी तक अर्बन हाट में सजेगा अमृता हाट

  • जोधपुर में महिला शक्ति का हुनर
  • महिला स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा विपणन का सशक्त मंच
  • 80 स्टॉल्स पर उपलब्ध होंगे हस्तनिर्मित उत्पाद
  • वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा -हस्तशिल्प से लेकर खाद्य उत्पाद तक एक ही छत के नीचे
  • निःशुल्क प्रवेश,लक्की ड्रॉ,फूड कोर्ट व जागरूकता गतिविधियां होगी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),1 से 7 फरवरी तक अर्बन हाट में सजेगा अमृता हाट। प्रदेश के दूर-दराज क्षेत्रों में कार्यरत महिला स्वयं सहायता समूहों की भागीदारी बढ़ाने तथा उनके उत्पादों की बिक्री एवं मार्केटिंग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से संभाग स्तरीय दशम ‘अमृता हाट’ का आयोजन 1 से 7 फरवरी तक अर्बन हाट परिसर, पाली रोड,जोधपुर में किया जाएगा।

महिलाओं को मिलेगा निःशुल्क स्टॉल,आवास व सुविधाएं
महिला अधिकारिता जोधपुर के उपनिदेशक फरसाराम विश्नोई ने बताया कि राज्य के विभिन्न जिलों से महिला स्वयं सहायता समूहों की 80 स्टॉल्स लगाई जाएंगी।प्रतिभागी महिलाओं को विभाग की ओर से निःशुल्क स्टॉल,आवासीय व्यवस्था,भोजन एवं यात्रा भत्ता उपलब्ध कराया जाएगा। हाट का समय प्रातः 10 से रात्रि 9 बजे तक रहेगा तथा प्रवेश व पार्किंग निःशुल्क होगी।

लक्की ड्रॉ व आकर्षक खरीदारी अवसर
ग्राहकों द्वारा न्यूनतम 500 रुपए की खरीद पर प्रतिदिन लक्की ड्रॉ आयोजित किया जाएगा,जिसमें तीन विजेताओं को क्रमशः 500, 300 व 200 रुपये की निःशुल्क खरीदारी का अवसर मिलेगा।

हस्तशिल्प,परिधान,खाद्य उत्पादों की समृद्ध श्रृंखला
अमृता हाट में विभागीय महिला स्वयं सहायता समूहों,उद्योग विभाग, राजीविका,एनयूएलएम तथा महिला आर्टिजन द्वारा निर्मित लाख की चूड़ियां,मोजड़ी,पेपरमैशी,टेराकोटा, आर्टिफिशियल ज्वैलरी, रेडीमेड गारमेंट, कशीदाकारी, चिकन-जरी,पैचवर्क,वुडन व मार्बल क्राफ्ट,बंधेज,लहरियां,कोटा डोरिया, रोहट/सालावास की दरियां, बाड़मेर की अजरख प्रिंट चादरें,देवी- देवताओं की पोशाकें,सोजत की मेहंदी सहित विविध उत्पाद उचित मूल्य पर उपलब्ध रहेंगे। खाद्य उत्पादों में अथाना की मिर्ची का अचार,मुरब्बा, मसाले, पापड़-मंगोड़ी व सूखी सब्जियां भी मिलेंगी।

एमबीएम विश्वविद्यालय में वार्षिक उत्सव तरंग-2026 का शुभारंभ

फूड कोर्ट,जागरूकता गतिविधियां व विशेष आयोजन
हाट स्थल पर फूड कोर्ट की सुविधा रहेगी,जिसमें इडली-डोसा,पानीपुरी, चाट,पावभाजी,चाउमीन,जूस,आइसक्रीम आदि उपलब्ध होंगे। ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ सेल्फी प्वाइंट,जागरूकता कार्यशालाएं एवं विभागीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार संबंधी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

विभागों व संस्थानों से समन्वय कर बढ़ाई जाएगी सहभागिता
सेना,वायुसेना,बीएसएफ, राजीविका,बार एसोसिएशन,उद्योग संघ,जिला उद्योग केंद्र, पुलिस विभाग,स्काउट-गाइड एवं शिक्षण संस्थानों के सहयोग से अधिकाधिक नागरिकों को मेले में आमंत्रित किया जाएगा।

वोकल फॉर लोकल की भावना से जुड़ने का आह्वान
विश्नोई ने बताया कि अमृता हाट में गुणवत्तायुक्त उत्पाद उचित मूल्य पर उपलब्ध होंगे। जोधपुरवासी हर वर्ष इस मेले का इंतजार करते हैं। उन्होंने नागरिकों से ‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना के अनुरूप अधिक से अधिक संख्या में पधारकर महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने की अपील की।

Related posts:

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर दो युवकों से 17 लाख की ठगी

March 4, 2026

महिला ने फंदा लगाकर की खुदकुशी: आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित का आरोप

March 4, 2026

शहर में सक्रिय लुटेरों ने पर्स और चेन लूटी: एक में आरोपी शांतिभंग में पकड़ा

March 4, 2026

वृद्ध ने फंदा लगाकर दी जान

March 4, 2026

चेनपुरा बावड़ी गेर में भिड़े दो गुटों के युवक: एक का सिर फटा केस दर्ज

March 4, 2026