अमित सुदर्शन बने उत्तर पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अमित सुदर्शन बने उत्तर पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ। भारतीय रेलवे यातायात सेवा (आईआरटीएस) 2015 बैच के अधिकारी अमित सुदर्शन ने शुक्रवार को उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी का कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने निवर्तमान सीपीआर ओ शशि किरण से पदभार संभाला।
सीपीआरओ बनने से पूर्व सुदर्शन उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय में उप मुख्य वाणिज्य प्रबंधक(यात्री सेवाएं एवं यात्री विपणन)के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने आईआईटी रुड़की से मैकेनिकल इंजीनियरिंग तथा आईआईएम कोलकाता से पीजीडीबीए किया है।
यूटीएस और रेलवन ऐप टिकट का स्क्रीनशॉट दिखाने पर होगा जुर्माना
सुदर्शन को रेलवे के वाणिज्य एवं परिचालन क्षेत्र में व्यापक अनुभव है। वे सहायक वाणिज्य प्रबंधक- झांसी,मंडल परिचालन प्रबंधक- आगरा तथा मंडल परिवहन प्रबंधक व उप मुख्य परिवहन प्रबंधक- टूंडला जैसे पदों पर कार्य कर चुके हैं। महाकुंभ के दौरान विशेष ट्रेनों के संचालन और डीएफसीसी पर ट्रेनों के परिचालन में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
