Doordrishti News Logo

12 स्थानों पर उचित मूल्य दुकानों का आवंटन

जोधपुर,जिला कलक्टर (रसद) हिमांशु गुप्ता ने एक आदेश जारी कर जोधपुर जिले की लूणी तहसील में 9 स्थानों और कुड़ी भगतासनी तहसील में 3 स्थानों पर उचित मूल्य दुकानों का आवंटन किया है। आदेश के अनुसार उचित मूल्य दुकानों के आवंटन के लिए तहसील स्तरीय उचित मूल्य दुकान आवंटन सलाहकार समितियों की बैठकें आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति या बहुमत तथा विभागीय नियमानुसार की गई अभिशंषा एवं विभागीय नियमों में प्राथमिकता के आधार पर आवंटित की गई।

ये भी पढ़ें- प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बनाये लजीज व्यंजन

आदेश के अनुसार लूणी तहसील में धांधिया,धुंधाड़ा,मोडी सोथरा,रोहिचा खुर्द,सजाड़ा,पिपरली,सतलाना, हम्मीरनगर और कुड़ी भगतासनी तहसील में काकेलाव,भटिण्डा एवं खारीकलां को मिलाकर कुल 12 उचित मूल्य दुकानें आवंटित की गयी।

आदेश में कहा गया है कि ये सभी नवनियुक्त उचित मूल्य दुकानदार दुकान का नक्शा मय प्रपत्र 15 दिवस में कार्यालय जिला रसद अधिकारी (प्रथम) जोधपुर में प्रस्तुत करें। नियत समय में नक्शा एवं प्रपत्र प्रस्तुत नहीं करने की स्थिति में नियुक्ति स्वत: ही निरस्त समझी जाएगी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026