Doordrishti News Logo

लूणी पंचायत समिति के बीडीओ पर लगे आरोपों की होगी जांच

-जिला परिषद सीईओ ने तीन सदस्यीय कमेटी बनाई

-बैक डेट में लेटर जारी किया

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),लूणी पंचायत समिति के बीडीओ पर लगे आरोपों की होगी जांच। पंचायत समिति लूणी के विकास अधिकारी कंवर लाल पर कथित रूप से बेक डेट में लेटर भेजकर कर प्रशासनिक अनियमितता करने के आरोपों की जांच के निर्देश दिए गए हैं।

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष मिश्रा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी निष्पक्ष जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। जिला परिषद द्वारा जारी आदेश के अनुसार, समिति की अध्यक्षता अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी नीलम लखारा करेंगी।

पॉक्सो मामले में पुलिस की जांच पर हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी

समिति में प्रशासनिक अधिकारी मदन लाल मीणा तथा वरिष्ठ सहायक राजकुमार इसरानी को सदस्य बनाया गया है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने जांच समिति को निर्देश दिए हैं कि वह प्रकरण से जुड़े समस्त अभिलेखों,पत्राचार एवं उपलब्ध साक्ष्यों का परीक्षण कर विस्तृत जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करे।

बैक डेट में पत्र भेजने का आरोप:-
जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता सोहन लाल पंवार ने आरोप लगाया है कि विकास अधिकारी कार्यालय द्वारा एक पत्र पर 22 मई 2026 की तिथि अंकित की गई,जबकि उक्त पत्र उन्हें 1 जून 2026 को डाक के माध्यम से भेजा गया। शिकायत में यह भी कहा गया है कि वास्तविक रूप से पत्र एक जून को तैयार किया गया, लेकिन उस पर पूर्व दिनांक अंकित कर अभिलेखों में अनियमितता दर्शाई गई।

12 जुआरी गिरफ्तार 1.88 लाख रुपए बरामद

शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि वर्तमान में अधिकांश शासकीय पत्राचार राजकाज प्रणाली के माध्यम से किया जाता है, जबकि संबंधित पत्र साधारण माध्यम से भेजा गया। साथ ही, शिकायत कर्ता का दावा है कि उक्त पत्र ऑनलाइन पोर्टल पर 3 जून 2026 को अपलोड किया गया, जिसे उन्होंने अपने आरोपों के समर्थन में महत्वपूर्ण तथ्य बताया है।

Related posts:

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता

August 9, 2026

बासनी स्टेशन पर प्रारंभ हुआ कोच गाइडेंस सिस्टम

August 9, 2026

मारवाड़ बागरा में खुलेगा माल कारोबार का नया द्वार

August 9, 2026

कंटेनर ट्रेन चलाने वालों को बड़ी राहत,एक लाइसेंस से पूरे देश में दौड़ेगी ट्रेन

August 9, 2026

हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़-पटेल

August 9, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के पांच स्टेशनों पर चार दिन पार्सल बुकिंग बंद

August 9, 2026

भगत की कोठी यार्ड में 6 पुराने टर्नआउट बदले

August 9, 2026

योनो एप बंद होने-मोबाइल अपडेट व बैंक लोन क्लोजर करने का झांसा देकर ठगी

August 9, 2026

सड़क हादसों में दो महिलाओं सहित तीन की मौत

August 9, 2026