Doordrishti News Logo

रंजिश के चलते रास्ता रोककर मारपीट का आरोप

जोधपुर,रंजिश के चलते रास्ता रोककर मारपीट का आरोप। आपसी रंजिश के चलते घर में घुसकर मारपीट करने के मुकदमे संबंंधित थाने में पीड़ितों ने दर्ज कराये।

यह भी पढ़ें – विभिन्न स्थानों से खाईवाल पकड़े

सरदारपुरा थाने में दी रिपोर्ट में बोम्बे मोटर्स सफी पैट्रोल पंप के पीछे चौपासनी हरोड़ निवासी शोयब अंसारी पुत्र मोहम्मद हनीफ ने पुलिस को बताया कि मोटर मर्चेन्ट के पास आया था जहां पर विवेक विश्नोई, पंकज विश्नोई ने एकराय होकर उस पर लाठी और सरिये से हमला कर घायल कर दिया।

देवनगर थाने में दी रिपोर्ट में कमला नेहरू नगर तीसरा एक्सटेंशन निवासी एडवोकेट नवप्रीतसिंह पुत्र प्रतापसिंह ने पुलिस को बताया कि 15 अक्टूबर की रात्रि के समय मसूरिया रोड़ पर गजू भाई की वाईन शाप के पास अज्ञात बदमाशों ने उसका रास्ता रोककर मारपीट की।

कुड़ी भगतासनी थाने में दी रिपोर्ट में एक महिला ने बताया कि 16 अक्टूबर को आरोपियों ने उसके घर में घुसकर उसके पौते और उसके साथ मारपीट की तथा दुर्व्यवहार कर लज्जा भंग की।

कुड़ी भगतासनी थाने में ही दी रिपोर्ट में हनुमान नगर निवासी गिरधारी राम पुत्र छोटूराम प्रजापत ने पुलिस को बताया कि राजेन्द्र,कृपाराम,सोहन लाल,थानाराम, मगराज, विनोद,फूसाराम,उम्मेद,सोहन लाल,विकरी,सोनू, लिचू,अमु,बद्रीलाल, चंपालाल,श्रवण,विशाल निखिल ने एकराय होकर उसके घर में घुसकर उसके और उसके परिजनों के साथ एकराय होकर मारपीट की।

मथानिया थाने में दी रिपोर्ट में एक महिला ने बताया कि आरोपी ने उसका और उसके पति व सास का रास्ता रोककर मारपीट की और उसके कपड़े फाडक़र लज्जा भंग की।

Related posts:

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026