Doordrishti News Logo

टीकाकरण से ही सुरक्षा

जोधपुर, जिला कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह ने कहा कि कोरोना संक्रमण की महामारी के बचाव का सबसे मजबूत हथियार टीकाकरण है इसलिए समस्त उपखण्ड अधिकारी वेक्सीनेशन को बढावा देने के लिए मिशन मोड पर कार्य करें क्योंकि टीकाकरण से ही सुरक्षा है। बिना टीकाकरण के महामारी के संक्रमण की समस्या विकराल हो सकती है।

जिला कलेक्टर राजीव गांधी सेवा केन्द्र से वीसी के माध्यम से उपखण्ड अधिकारियों व उनकी टीम के साथ वैक्सीनेशन को बढावा देने के संबंध मे आयोजित बैठक में अध्यक्ष के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी उपखण्ड अधिकारी सिस्टमेटिक अप्रोच के साथ वैक्सीनेशन के कार्य को प्रभावी रूप से करें जिससे कोरोना की संभावित तीसरी लहर के संक्रमण से जिले को बचाया जा सके।

All the sub-divisional officers should work in mission mode regarding vaccination - District Collector

उपखण्ड भी मोबाइल वैक्सीनेशन ड्राईव की करें प्लानिंग

जिला कलेक्टर ने उपखण्ड अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि भारत सरकार की गाईडलाईन के अनुसार अनुमत श्रेणी के तहत जोधपुर के शहरी क्षेत्र में मोबाइल वैक्सीनेशन ड्राइव प्रारंभ कर दिया गया है। इसी आधार पर उपखण्ड अधिकारी भी पूरी प्लानिंग के साथ मोबाइल वेक्सीनेशन ड्राईव चलाएं परन्तु ये ध्यान रखें कि मोबाइल वैक्सीनेशन ड्राईव के तहत स्थान चिन्हित कर वहां मोबाइल वैन ले जा कर वैक्सीनेशन गाइड लाईन की पूरी पालना के साथ वैक्सीन लगाएं। टीकाकरण करवाने वाले व्यक्तियों को आॅब्जरवेशन में भी रखें। इसके लिए जिला मुख्यालय से एसओपी भी जारी की जा रही है उसकी पूर्ण पालना करें।

All the sub-divisional officers should work in mission mode regarding vaccination - District Collector

वैक्सीन वाॅइल का बिल्कुल भी वेस्टेज ना हो

जिला कलेक्टर ने समस्त उपखण्ड अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी सूरत में वैक्सीन वाॅइल्स की एक बूंद का भी वैस्टेज बर्दाश्त नही किया जायेगा। उसके साथ यह भी ध्यान रखें कि वाॅइल के फिजिकल वेस्टेज ना करने के साथ ही डेटा एन्ट्री में भी कोई गलती ना रहे।

अधिकाधिक वैक्सीनेशन कर हर्ड इम्यूनिटी विकसित करना लक्ष्य

जिला कलेक्टर ने कहा कि कोरोना से सम्पूर्ण बचाव के लिए जिले में हर्ड इम्यूनिटी विकसित करना हमारा लक्ष्य है। इसी दिशा में वैक्सीनेटेड परिवारों के घरों के बाहर ‘यह सुरक्षित घर है’ संबंधित पोस्टर चस्पा करें। जिससे अधिकाधिक लोग वैक्सीनेशन को लेकर प्रेरित भी हों। उन्होंने कहा कि एक एक परिवार वैक्सीनेटेड हो कर पूरे समाज को वैक्सीनेटेड करने में सहयोग प्रदान करेगा जिससे पूरे जिले में हर्ड इम्यूनिटी विकसित की जा सकेगी।

जिला कलक्टर ने की अपील वैक्सीनेशन संबंधी भ्रांतियों से बचें

जिला कलक्टर ने जिले वासियों से अपील की है कि वैक्सीनेशन संबंधी नकारात्मकता से बचें। इस बात को समझने की बेहद आवश्यकता है कि कोरोना जैसी घातक बीमारी से बचने की कुंजी है टीकाकरण। इसलिए टीकाकरण के लिए आगे आएं और जीवन रक्षा का फर्ज निभाएं क्योंकि आपके टीकाकरण करवाने से आप स्वंय व आपके परिवार के साथ सम्पूर्ण जिले को इस महामारी से बचाने में आप अपना योगदान दे सकेंगे। बैठक में समस्त उपखण्ड अधिकारियों ने अपने-अपने उपखण्डों में अब तक की वैक्सीनेशन की प्रगति से अवगत करवाया।

वैक्सीनेशन को बढावा देने के लिए बनाई गई रणनीति भी साझा की। जिला कलक्टर ने भोपालगढ उपखण्ड की वैक्सीनेशन के कार्य को प्रभावी रूप से करने की सराहना करते हुए अन्य उपखण्ड अधिकारियों को भी प्लानिंग के साथ वैक्सीनेशन को बढावा देने के लिए प्रेरित किया। बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डाॅ इन्द्रजीत यादव, एडीएम प्रथम मदनलाल नेहरा, एडीएम द्वितीय मुकेश कुमार, एडीएम तृतीय अंजुम ताहिर सम्मा, एडीएम सिटी सत्यवीर यादव, सीएमएचओ डाॅ बलवंत मण्डा ने भी अपने अनुभव व सुझाव रखकर शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में वैक्सीनेशन को बढावा देने के विषय पर विचार विमर्श किया।

ये भी पढ़े – हिन्दू सेवा मण्डल जोधपुर द्वारा कोविड-19 के तहत सेवा कार्य जारी

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026