सर्व समाज का कलेक्ट्रेट पर धरना एसआई भर्ती रद्द नहीं करने की मांग

सामाजिक संगठन भी उतरे प्रदर्शन में

जोधपुर(डीडीन्यूज),सर्व समाज का कलेक्ट्रेट पर धरना एसआई भर्ती रद्द नहीं करने की मांग। एसआई भर्ती- 2021 को रद्द करने के विरोध में सर्व समाज ने रविवार को कलेक्ट्रेट के बाहर धरना दिया। धरने में विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। बड़ी संख्या में महिलाएं भी पहुंच गई। जिन्होंने एसआई भर्ती को रद्द नहीं करने की मांग की।

धरने में पहुंचे लोगों का कहना था कि एसआई भर्ती 2021 में पास हुए कई अभ्यर्थी ऐसे थे,जिन्होंने कड़ी मेहनत कर परीक्षा को पास किया था। भर्ती रद्द होने से उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। मेहनत कर पास हुए अभ्यर्थियों के साथ भर्ती रद्द होना अन्याय है। ऐसे अभ्यर्थी अब कहां जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार भर्ती रद्द करने के बजाय,जिन्होंने बेइमानी से परीक्षा देकर पास हुए उनके खिलाफ कार्रवाई करे,जिससे मेहनत कर सिलेक्ट हुए अभ्यर्थियों के साथ अन्याय नहीं हो।

दिनदहाड़े कारोबारी के घर से 30 तोला सोना और 1.80 लाख की नकदी चोरी

धरना स्थल पर हनुमान सिंह खांगटा,गोपाल सिंह भलासरिया, शंभू सिंह मेड़तिया सहित विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग और महिलाएं भी शामिल हुए। गौरतलब है कि हाल ही में एसआई भर्ती 2021 को लेकर हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई हुई थी। जिसमें इस भर्ती को रद्द कर दिया गया था।