आकाश राजस्थान सॉफ्ट हॉकी एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोनीत
जयपुर(डीडीन्यूज),आकाश राजस्थान सॉफ्ट हॉकी एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोनीत। समाजसेवी एवं भाजपा के युवा नेता आकाश गोठवाल को राजस्थान सॉफ्ट हॉकी एसोसिएशन का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनकी नियुक्ति राजस्थान सॉफ्ट हाकी एसोसिएशन के महा सचिव रमेश सिंह ने की।
महासचिव रमेश सिंह बताया कि आकाश गोठवाल की नियुक्ति से खुशी हो रही है कि उन्हें राजस्थान सॉफ्ट हॉकी एसोसिएशन का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आकाश गोठवाल के मार्गदर्शन में खेल आगे बढ़ेगा,हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।
एमडीएम अस्पताल को एम्बुलेंस भेंट
उल्लेखनीय है कि आकाश गोठवाल समाज सेवा में सदैव आगे रहते हैं। अब उन्हें राजस्थान सॉफ्ट हॉकी एसोसिएशन का अध्यक्ष मनोनीत कर नई जिम्मेदारी दी गई है। आकाश गोठवाल जयपुर क्षेत्र में विभिन्न समाजसेवाओं में हमेशा सक्रिय रहते हैं।