अहमदाबाद: एअर इंडिया का प्लेन क्रैश गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी सहित 242 लोग थे सवार
- फ्लाइट AI171 आज उड़ान भरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त होने की एयर इंडिया ने की पुष्टि
- लंदन के लिए टेकऑफ करते ही हुआ धमाका
अहमदाबाद,अहमदाबाद: एअर इंडिया का प्लेन क्रैश गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी सहित 242 लोग थे सवार। एअर इंडिया का एक बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हुआ है। विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी सहित 242 पैसेंजर सवार थे। विमान ने लंदन के लिए उड़ान भरी तभी टेकऑफ के दौरान एयरपोर्ट की बाउंड्री के पास उसमें धमाका हो गया।
प्रधानमंत्री मोदी ने 11 सालों में राष्ट्र की तस्वीर बदल कर रख दी-रावत
प्राप्त जानकारी के अनुसार एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर AI-171 ने दोपहर 1.38 बजे उड़ान भरी थी। दोपहर 1.40 बजे यह क्रैश हो गई। विमान एयर कस्टम कार्गो ऑफिस के पास क्रैश हुआ,जो एयरपोर्ट कैंपस से सटा हुआ है। विमान के गिरते ही पूरे इलाके में आग की बड़ी लपटें और धुएं का गुबार दिखाई दिया। तुरंत रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया गया। अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रही इस फ्लाइट AI171 आज उड़ान भरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त होने की एयर इंडिया ने पुष्टि की है।
एयर इंडिया के अनुसार अहमदाबाद से 13.38 बजे रवाना हुई इस फ्लाइट में बोइंग 787-8 विमान में 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। इनमें से 169 भारतीय नागरिक,53 ब्रिटिश नागरिक,1 कनाडाई नागरिक और 7 पुर्तगाली नागरिक हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में ले जाया जा रहा है।
अधिक जानकारी के लिए एक समर्पित यात्री हॉटलाइन नंबर 1800 5691 444 भी स्थापित किया है। एयर इंडिया इस घटना की जांच कर रहे अधिकारियों को अपना पूरा सहयोग दे रही है।एयर इंडिया अपने एक्स हैंडल (x.com/airindia) और airindia.com पर नियमित अपडेट के माध्यम से आगे की जानकारी जारी करेगी।