Doordrishti News Logo

केंद्रीय मंत्री के हस्तक्षेप के बाद परिजनों को मिली बेटे की पार्थिव देह

वाराणसी में गंगा में पैर फिसलने के बाद हो गई थी पाली के युवक की मौत

जोधपुर, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के हस्तक्षेप के बाद पाली के युवक की पार्थिव देह घर लाई जा सकी। 10 जून को ग्राम चेन्डा (पाली) निवासी छोटु सिंह पुत्र श्रवण सिंह धार्मिक यात्रा के लिए वाराणसी गया था। गंगा में स्नान करते समय पैर फिसलने से उसकी मौत हो गई। परिवारजनों ने अपने स्तर पर पार्थिव देह को गांव लाने के लिए काफी प्रयत्न किए, लेकिन प्रशासन से अनुमति नहीं मिली।

परिजनों ने भांडु कला सरपंच पप्पू सिंह उदावत से मदद का आग्रह किया। सरपंच ने केंद्रीय मंत्री शेखावत से संपर्क कर आग्रह किया कि आप हस्तक्षेप कर पार्थिव देह को परिजनों के सुपुर्द करवाएं। शेखावत ने तत्काल वाराणसी प्रशासन से संपर्क किया और पार्थिव देह परिजनों के सुपुर्द करवा दी, जो सोमवार को गांव पहुंची और अंतिम संस्कार किया गया।

परिजनों ने कहा कि यह केंद्रीय मंत्री शेखावत के सार्थक प्रयास से ही संभव हो पाया। इस नेक कार्य के लिए शेखावत का परिवारजनों और सरपंच पप्पू सिंह ने आभार प्रकट किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026