गच्छीपुरा स्टेशन पर मालगाड़ी के अवपथन के पश्चात रेल मार्ग दुरुस्त, रेल यातायात बहाल

  • डीआरएम-सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ किया गया मरम्मत कार्य
  • सेफ्टी और सुरक्षा के रखरखाव हेतु और अधिक ठोस उपाय किए जाएंगे

जोधपुर(डीडीन्यूज),गच्छीपुरा स्टेशन पर मालगाड़ी के अवपथन के पश्चात रेल मार्ग दुरुस्त, रेल यातायात बहाल। उत्तर पश्चिम रेलवे,जोधपुर मंडल के मेड़ता रोड-फुलेरा रेलखंड के गच्छीपुरा स्टेशन पर शुक्रवार प्रातः लगभग 10:15 बजे एक मालगाड़ी के सात वैगन पटरी से उतर गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और राहत व मरम्मत कार्यों की निगरानी की।

घटना के बाद जोधपुर,फुलेरा एवं मेड़ता से एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेनें शीघ्र रवाना की गईं। रेलवे के संरक्षा/सुरक्षा विभाग से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने तत्परता से कार्य करते हुए ट्रैक को दुरुस्त करने का कार्य आरंभ किया। लगातार रात्रि कालीन मरम्मत और तकनीकी कार्यों के बाद शनिवार प्रातः 10:45 बजे प्रभावित रेल खंड को संचालन के लिए फिट देकर पुनः चालू किया गया। इसके बाद दोपहर 13:05 बजे एक मालगाड़ी को सफलता पूर्वक ट्रैक पर चलाया गया। सुरक्षा की दृष्टि से इस खंड पर जोधपुर- भोपाल रेलसेवा को 20 किमी/घंटा की नियंत्रित गति से चलाया गया। ट्रैक की स्थिति पर बारीकी से निरीक्षण किया गया, जिससे आगे की रेल सेवाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि रेलवे द्वारा इस दुर्घटना की गंभीरता को समझते हुए सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ कार्य किया गया। भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं से बचाव हेतु संरक्षा और सुरक्षा के रखरखाव के और अधिक सशक्त उपाय लागू किए जाएंगे। जोधपुर मंडल की त्वरित प्रतिक्रिया और समर्पित प्रयासों से रेल मार्ग को न्यूनतम समय में पुनः चालू किया जा सका,जिससे यात्री व माल यातायात प्रभावित होने से बचा।

जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला सुपरफास्ट रविवार से 8 ट्रिप के लिए रद्द

डीआरएम के साथ साइट पर उपस्थित प्रमुख अधिकारियों में वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) मनोहर सिंह,वरिष्ठ मंडल यांत्रिक (कैरिज एंड वैगन) अमित स्वामी, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (यांत्रिक) योगेंद्र मीणा,वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी मुकेश कुमार,मंडल इंजीनियर श्रीचंद पूनिया सहित मंडल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न विभागों के पर्यवेक्षक, सुपरवाइजर व रेल कर्मचारी भी उपस्थित थे,जिन्होंने प्रभावित रेल मार्ग को दुरूस्त कर सुगम संचालन प्रारंभ किया।

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026