Doordrishti News Logo
  • होटल में मृतावस्था में मिली प्रेमिका -शरीर को चाकू के कई वार कर गोदा
  • फुटेज में दिखा आने जाने का टाइम

जोधपुर, 98 के निकट निंबा निंबड़ी रेलवे फाटक से कुछ आगे मंगलवार की सुबह मालगाड़ी से कट कर नागौर के एक कपड़ा व्यापारी ने जान दी थी। उसने आत्महत्या से पहले सुबह ही अपनी प्रेमिका की होटल के एक कमरे में चाकुओं से गोद कर हत्या की थी। दोनों सुबह साढ़े आठ बजे होटल पर आकर रूके थे। बाद में कुछ समयांतराल में वहां से निकल गया। इस युवक के आत्महत्या किए जाने की सूचना मंडोर पुलिस को सुबह सवा दस बजे के आसपास हुई थी

प्रेमिका की हत्या

इधर आज दोपहर बाद में सरदारपुरा पुलिस को सूचना मिली कि जालोरी गेट स्थित होटल सिद्धि विनायक में ठहरी लड़क़ी अंदर से दरवाजा नहीं खोल रही। तब पुलिस वहां पहुंची और स्टाफ के सहयोग से दरवाजा तोड़ा गया। यह लड़क़ी पलंग पर मृतावस्था में पड़ी थी और बुरी तरह लहूलुहान हो रखी थी। उसके  शरीर पर कई बार चाकू से वार कर गोदा गया था।

थानाधिकारी हनुमानसिंह ने बताया कि लड़क़ी की पहचान पाली के सोजत रोड निवासी के रूप में हुई है। वह सुबह ही इस युवक के साथ जोधपुर आई थी। इनकी होटल में सीसीटीवी फुटेज से एंट्री करीबन साढ़े आठ से पौने नौ बजे की लग रही है। एंट्री के तत्काल बाद ही युवक रूम तक पहुंचता है और वारदात को अंजाम देकर निकल जाता है। दोनों एक ऑटो में सवार होकर आए थे। मामला प्रथम दृष्टया प्रेमप्रसंग का लगा है। फिलहाल शव को महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजन को सूचना दी गई है। इनके आने पर बुधवार को अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें –https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

उल्लेखनीय है कि आज सुबह मंडोर थाने के सबइंस्पेक्टर महावीर सिंह ने बताया कि सवा दस बजे जोधपुर से जैसलमेर की तरफ जा रही एक मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक के मौत की सूचना मिली। इस पर पुलिस निंबा निंबड़ी पहुंची। यहां रेलवे फाटक के पास मिले शव से उसकी पहचान नागौर जिले के भूराबाड़ी निवासी 25 साल के हेमंत पुत्र दामोदारलाल माहेश्वरी के रूप मे की गई। उसके पास आधार, वोटर एवं अन्य आईडी से पहचान की जा सकी। एसआई महावीर सिंह ने बताया कि वह सुबह ही नागौर से निकला था। रात को भी नागौर में ही था। परिवार भी संभ्रांत बताया गया है। वह नागौर में कपड़ा व्यापारी बताया जाता है। इधर सरदारपुरा थानाधिकारी हनुमानसिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला लड़क़ी की हत्या के बाद हेमंत ने सुसाइड किया है ऐसा प्रतीत हुआ है। फिलहाल पुलिस और एफएसएल टीम मौक कार्रवाई में जुटी है।

ये भी पढें – नागौर का कपड़ा व्यापारी मालगाड़ी से कटा, शरीर दो हिस्सों में बंटा

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें –https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026

You missed