Doordrishti News Logo

फूड डिलीवर बॉय को ऑर्डर देकर लूटपाट,बदमाश भागे

जोधपुर,फूड डिलीवर बॉय को ऑर्डर देकर लूटपाट,बदमाश भागे।शहर के चांदपोल- किला रोड पर एक फास्ट फूड डिलीवर बॉय को ऑडर देकर तीन चार युवकों ने मारपीट कर लूट लिया। डिलीवर पैकेट के साथ जेब से 25 सौ रुपए और मोबाइल ब्लूटुथ ले गए। इस बारे में पीडि़त ने सूरसागर थाने में मामला दर्ज करवाया है।

यह भी पढ़ें – एमडीएमएच में भर्ती महिला की मौत, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

पुलिस अब लुटेरों की मोबाइल नंबर से ट्रेस करने का प्रयास कर रही है। कुड़ी भगतासनी सेक्टर 5एफ 34 में रहने वाले सुनील शेखावत पुत्र मदन सिंह शेखावत की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह एक फास्ट फूड कंपनी के लिए होम डिलीवरी में लगा हुआ है। 28 अप्रेल की रात को वह एक ऑर्डर पर चांदपोल-किला रोड पर गया था। वहां पहले से चार पांच युवक मौजूद थे। उन्हें पार्सल दिए जाने के साथ सौ रुपए डिलीवर के मांगे गए।

इन लोगों ने चिकनदाना का ऑर्डर दिया था। मगर बदमाशों ने मारपीट की और उसे सौ रुपए नहीं दिए जाने के साथ उसका मोबाइल,ब्लूट्रूथ और 25 सौ रुपए लूट लिए। उसकी बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर भाग गए। मामले में सूरसागर थाना पुलिस ने जांच आरंभ की है। अब मोबाइल नंबर से बदमाशों की पहचान के साथ तलाश की जा रही है। पुलिस ने जल्द ही मामले में खुलासे की उम्मीद जताई है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026