पड़ौसी से विवाद के बाद किराए पर रहने लगा परिवार,आभूषण चुराने का आरोप

जोधपुर,पड़ौसी से विवाद के बाद किराए पर रहने लगा परिवार, आभूषण चुराने का आरोप। शहर के रामबाग कागा कॉलोनी क्षेत्र में एक मकान में चोरी हो गई। पीडि़त महिला ने अपने पड़ौसियों से विवाद के चलते इसमें चोरी करने का संदेह जताते हुए नागौरी गेट थाने में केस दर्ज करवाया। पुलिस अब मामले की जांच में लगी है।

यह भी पढ़ें – समाज के लोगों का दूसरे दिन भी प्रदर्शन,थाने का घेराव

नागौरी गेट पुलिस ने बताया कि रामबाग कागा कॉलोनी सेवा सदन स्कूल के सामने गली नंबर 3 में रहने वाली सुनीता पत्नी राजेश की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि उसके पड़ौस में रहने वाले कुछ लोगों से विवाद चला आ रहा है। जिसके चलते वह अलग से किराए का मकान लेकर रह रही है। 21अप्रेल को वह अपने मकान पर आई तो वहां ताले टूटे मिले। घर का सामान बिखरा होने के साथ दीवार टीवी टूटी हुई थी और अलमारी आदि से सोने का हार, अंगूठी एवं चांदी के छड़े नदारद थे।

आस पास पता किए जाने पर मालूम हुआ कि रात को यहां पर शराब पार्टी हुई थी। उसके बाद यह चोरी की घटना हुई। उसने अपने पड़ौस में रहने वाले कुछ लोगों को नामजद कराते हुए संदेह जताया कि उन लोगों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस जांच मेें जुटी है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews