आपसी विवाद के बाद पड़ौसियों में झगड़ा,क्रॉस केस दर्ज
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),आपसी विवाद के बाद पड़ौसियों में झगड़ा,क्रॉस केस दर्ज। शहर के कीर्ति नगर सी सेक्टर में दो पड़ौसियों की बीच आपसी विवाद में झगड़ा होने के साथ मारपीट हुई। पुलिस ने परस्पर केस दर्ज कर अब जांच आंरभ की है।
रात को बिन बताए घर से निकला युवक,अब तक लापता
माता का थान पुलिस ने बताया कि कीर्तिनगर सी सेक्टर मगरा पूंजला निवासी गौरव पुत्र भागचंद ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि अजय कंडारा उसके परिवार के कुछ लोगों ने रास्ता रोककर मारपीट की। दूसरी तरफ से महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि भागचंद और उसके परिवार के लोगों ने मारपीट की। पुलिस ने परस्पर दर्ज कराए केस में जांच आरंभ की है।
