Doordrishti News Logo

51 ट्रिप रद्द रहने बाद मालाणी एक्सप्रेस सोमवार से पुनः चलना होगी प्रारंभ

जोधपुर से जम्मूतवी की ओर जाने वाली सभी ट्रेनों का संचालन बहाल

जोधपुर(डीडीन्यूज),इक्यावन ट्रिप रद्द रहने के बाद बाड़मेर-जम्मूतवी मालाणी एक्सप्रेस का सोमवार से संचालन बहाल किया जा रहा है। इसके साथ ही पठानकोट से जम्मूतवी स्टेशनों के बीच आंशिक रद्द की गई सभी ट्रेनें फिर से जम्मूतवी तक चलना प्रारंभ हो गई है।

इसे भी पढ़ें – होरिया में उड़े रे गुलाल…फागुन की मस्ती में सराबोर श्रीमाली समाज

जोधपुर डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल के जम्मूतवी रेलवे स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य कराए जाने के कारण इंटरलॉकिंग ब्लॉक लिए जाने से ट्रेन 14661/14662, बाड़मेर-जम्मूतवी-बाड़मेर मालाणी एक्सप्रेस का 18 जनवरी से 51 दिन के लिए संचालन रद्द किया गया था वह सोमवार से पुनः अपने निर्धारित समयानुसार चलना प्रारंभ हो जाएगी।

उन्होंने बताया कि इस कार्य के कारण पठानकोट से जम्मूतवी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द चल रही ट्रेन 19027/19028,बांद्रा टर्मिनस-जम्मूतवी-बांद्रा टर्मिनस विवेक एक्सप्रेस साप्ताहिक,ट्रेन 19223/19224,गांधीनगर कैपिटल-जम्मूतवी-गांधीनगर कैपिटल एक्सप्रेस और ट्रेन 19225/19226, भगत की कोठी-जम्मूतवी-भगत की कोठी एक्सप्रेस का भी प्रारंभ से अंतिम स्टेशन तक संचालन बहाल कर दिया गया है। इंटरलॉकिंग कार्य के कारण ट्रेनें पठानकोट तक ही चलाई जा रही थी।

इसके साथ ही ट्रेन 19107/ 19108, भावनगर टर्मिनस-अमर शहीद कप्तान तुषार महाजन- भावनगर टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस जो जालंधर से अमर शहीद कप्तान तुषार महाजन स्टेशनों के बीच आंशिक रद्द की गई थी,का संचालन भी पूर्ववत कर दिया गया है।

Related posts:

ट्रेन में भूला सामान टीटीई की ईमानदारी से यात्री को सुरक्षित लौटाया

February 12, 2026

जन आकांक्षाओं और विकास को समर्पित बजट-मेहता

February 12, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में बजट ने विकास का स्पष्ट रोडमैप दिया-पालीवाल

February 12, 2026

विकसित राजस्थान के संकल्प को सिद्ध करने की दिशा में एक ठोस कदम-जोशी

February 12, 2026

2047 में राजस्थान की 4 ट्रिलियन इकानॉमी के रोडमेप वाला बजट- भंसाली

February 12, 2026

राजस्थान को 2047 तक विकसित राज्यों की श्रेणी में अग्रणी बनाने का रोडमैप-पटेल

February 12, 2026

श्रद्धापूर्वक याद किया गया पं.दीन दयाल उपाध्याय को

February 12, 2026

विभिन्न स्थानों बाइक चोरी,केस दर्ज

February 12, 2026

मगजी घाटी एरिया में फिर हुई चोरी

February 12, 2026