अपर महाप्रबंधक ने किया जैसलमेर स्टेशन का निरीक्षण

140 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्विकसित जैसलमेर स्टेशन पर यात्रियों को मिलेंगी अत्याधुनिक सुविधाएं

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अपर महाप्रबंधक ने किया जैसलमेर स्टेशन का निरीक्षण।उत्तर पश्चिम रेलवे के अपर महाप्रबंधक अशोक माहेश्वरी ने बुधवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जैसलमेर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मेगा रि-डेवलपमेंट के अंतर्गत चल रहे पुनर्विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की तथा निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि मेगा रि डेवलपमेंट के तहत विकसित हो रहा जैसलमेर रेलवे स्टेशन अपनी हेरिटेज स्टेशन बिल्डिंग एवं आधुनिक यात्री सुविधाओं के कारण एक नई पहचान स्थापित करेगा। लगभग 140 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्विकसित यह स्टेशन एयरपोर्ट जैसी उच्च स्तरीय सुविधाओं से युक्त होगा। पर्यटन एवं सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इस स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा,सुरक्षा और सुगमता को विशेष रूप से ध्यान में रखा गया है। स्टेशन का उद्घाटन शीघ्र किया जाएगा।

भारत स्काउट एंड गाइड की 5वीं स्टेट रैली का शुभारंभ

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक जोधपुर हितेश यादव ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन पर 10 लिफ्ट एवं 10 एस्केलेटर लगाए गए हैं। प्लेटफार्मों के बीच आवागमन हेतु 6 मीटर चौड़ाई वाले दो नए फुट ओवरब्रिज का निर्माण किया गया है। तीनों प्लेटफार्मों पर 10,000 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र को प्लेटफार्म शेल्टर से कवर किया गया है। इसके अतिरिक्त विशाल सर्कुलेटिंग एरिया एवं एयर कॉनकोर्स विकसित किया गया है, जिसमें 480 वर्ग मीटर क्षेत्र वाणिज्यिक उपयोग के लिए सुरक्षित रखा गया है।

इस अवसर पर सतर्कता एवं सुरक्षित रेल संचालन से संबंधित सेफ्टी सेमिनार का भी आयोजन किया गया। अपर महाप्रबंधक माहेश्वरी ने कर्मचारियों से समयपालन के साथ सुरक्षित रेल संचालन के सभी मानकों का पालन करने का आह्वान किया। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव,वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (यांत्रिक)अमित स्वामी,वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (दूरसंचार) शुभम यादव, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर विक्रम सहित संबंधित पर्यवेक्षक उपस्थित थे।

Related posts:

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता

August 9, 2026

बासनी स्टेशन पर प्रारंभ हुआ कोच गाइडेंस सिस्टम

August 9, 2026

मारवाड़ बागरा में खुलेगा माल कारोबार का नया द्वार

August 9, 2026

कंटेनर ट्रेन चलाने वालों को बड़ी राहत,एक लाइसेंस से पूरे देश में दौड़ेगी ट्रेन

August 9, 2026

हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़-पटेल

August 9, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के पांच स्टेशनों पर चार दिन पार्सल बुकिंग बंद

August 9, 2026

भगत की कोठी यार्ड में 6 पुराने टर्नआउट बदले

August 9, 2026

योनो एप बंद होने-मोबाइल अपडेट व बैंक लोन क्लोजर करने का झांसा देकर ठगी

August 9, 2026

सड़क हादसों में दो महिलाओं सहित तीन की मौत

August 9, 2026