अवैध डीजल पेट्रोल कारोबार पर कार्रवाई दो वाहन व 20 ड्रम जब्त
मिलावटी ईंधन बेचने का मामला उजागर
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अवैध डीजल पेट्रोल कारोबार पर कार्रवाई दो वाहन व 20 ड्रम जब्त। रसद विभाग द्वारा गुरुवार को सालावास डिपो रोड,मोगड़ा स्थित एक बाड़े पर कार्रवाई की गई। यह बाड़ा स्लाइडिंग गेट से युक्त था तथा इसे लगभग 12 फीट ऊंची दीवारों से तीन हिस्सों में विभाजित किया गया था।
कार्रवाई के दौरान एक कमरे में 1 एचपी की दो मोटरें पाई गईं तथा मौके पर भरत पटेल नामक व्यक्ति अवैध रूप से डिपो से निकलने वाले वाहनों से डीजल/पेट्रोल खरीदकर उसमें मिलावट कर विक्रय करते हुए पाया गया। मौके से दो लोडिंग वाहन एवं 20 प्लास्टिक ड्रम (प्रत्येक 200 लीटर क्षमता) जब्त किए गए।धारा 3/7में एफआईआर, जब्त सामग्री 6ए के तहत जिला कलक्टर न्यायालय में प्रस्तुत होगी
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ ने जताया रेल मंत्री का आभार
इस प्रकरण में आवश्यक वस्तु अधिनियम,1955 की धारा 3/7 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। जब्त सामग्री को धारा 6ए के तहत निस्तारण के लिए जिला कलक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।
इस कार्रवाई में रसद विभाग के प्रवर्तन अधिकारी मानवेन्द्र सिंह, राधेश्याम,विक्रम देवीदास एवं राजकरण सम्मिलित थे।
