मेडिकल स्टोर क्लिनिक पर कार्यवाही

जोधपुर(डीडीन्यूज),मेडिकल स्टोर क्लिनिक पर कार्यवाही। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशन में जांच हेतु ग्राम ओलवी में आईजी मेडिकल स्टोर्स तहसील बिलाडा पर गठित कमेटी द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। संबधित मेडिकल की बार बार शिकायते प्राप्त हो रही थी।

निरीक्षण के दौरान मौके पर आधुनिक चिकित्सा पद्धति से चिकित्सा अभ्यास बाबत किसी भी प्रकार की डिग्री,अनुज्ञा पत्र प्रस्तुत नहीं कीया गया। फर्म परिसर में चिकित्सा उपकरण व दवाइयां यूज्ड आईवी सेट सिरिंज इंजेक्शन खुले में पाए गए। बायोमेडिकल वेस्ट निस्तारण संबंधी कोई व्यवस्था नहीं पाई गई। ऐसी सामग्री से संक्रमण फैलने की पूर्ण संभावना है।

इसे भी पढ़ें – एम्स अस्पताल के पार्क में मिला भ्रूण

सुमेर सिंह पुत्र जोधसिंह के द्वारा चिकित्सा से संबद्ध डिग्री अनुज्ञा पत्र न होते हुए भी अनाधिकृत रूप से आधुनिक चिकित्सा पद्धति से चिकित्सा अभ्यास करना पाया गया। जाच कमेटी में डिप्टी सीएमएचओ महेन्द्र कच्छावा,डीसीओ पंकज गहलोत,बीसीएमओ बिलाड़ा अजय चन्दौरा, डॉ दिनेश टाक पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts:

अमेरिका से लौटी सेनू सपेरा का जोधपुर में सम्मान

February 10, 2026

राजनीति के खेल की बेल में उलझा बजट सत्र

February 10, 2026

जनगणना के प्रथम चरण का जिला स्तरीय प्रशिक्षण प्रारंभ

February 9, 2026

जोधपुर-गांधीधाम सुपरफास्ट तीन दिन आंशिक रद्द

February 9, 2026

ट्रेन में छूटा गहनों व नकदी से भरा पर्स टीटीई ने लौटाकर दिखाई ईमानदारी

February 9, 2026

ट्रेन में मेडिकल इमरजेंसी,रेलवे की तत्परता से बच्चे को समय पर उपचार से राहत

February 9, 2026

एएनटीएफ: जोधपुर के दो तस्कर भीलवाड़ा में पकड़े, 41 किलो बिना चीरे वाला अवैध डोडा पोस्त बरामद

February 9, 2026

मादक पदार्थ तस्कर की 3 करोड़ की संपत्ति कुर्क

February 9, 2026

विकसित भारत की संकल्पना का शैक्षिक गन्तव्य है शिक्षा अधिष्ठान बिल-प्रो.पीके शर्मा

February 9, 2026