Doordrishti News Logo

जिले में अवैध गैस रिफलिंग पर कार्रवाई

जोधपुर,जिले में अवैध गैस रिफलिंग पर कार्रवाई। जिला रसद विभाग द्वारा घरेलू गैस के दुरुपयोग और अवैध रिफलिंग के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें – चार दुपहिया वाहन चोरी

जिला रसद अधिकारी जोधपुर अश्विनी गुर्जर के निर्देशानुसार गठित जांच दल ने बुधवार को उदयमंदिर स्थित दर्पण सिनेमा शॉपिंग सेंटर के पीछे जाकिर हुसैन के मकान पर अवैध गैस रिफलिंग की सूचना पर आकस्मिक जांच की गई।

जांच में अवैध रूप से गैस रिफलिंग करते हुए पाए गए कुल 19 गैस सिलेंडरों को जब्त किया गया। इसके अलावा मंगलवार को राजीव गांधी कॉलोनी पाल लिंक रोड के सूनसान स्थान पर कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से गैस रिफलिंग कर गैस चोरी करने की सूचना पर जांच दल ने कार्रवाई की,जिसमें 26 घरेलू गैस सिलेंडरों को जब्त किया गया।

जिला रसद विभाग अवैध गैस रिफलिंग और गैस की चोरी के मामलों पर कड़ी निगरानी रखे हुए हैं और इस प्रकार की अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related posts:

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026