Doordrishti News Logo

मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई: तीन गिरफ्तार,स्मैक और डोडा पोस्त बरामद

जोधपुर, कमिश्ररेट पुलिस की तरफ से मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम की कड़ी में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से अवैध डोडा पोस्त,अफीम और स्मैक आदि बरामद किया है। संबंधित थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामले दर्ज किए।

मंडोर थानाधिकारी मनीष देव ने बालसमंद रॉयल्टी नाका के पास में गश्त के समय रात को एक युवक जालेली फौजदारान हाल रॉयल्टी नाका बालसमंद के पास में मिठाई की दुकान चलाने वाले मनीष पुत्र भंवर लाल विश्रोई को गिरफ्तार कर उसके पास से 750 ग्राम अवैध डोडा पोस्त एवं 250 ग्राम अफीम बरामद की। इसी तरह महामंदिर थानाधिकारी लेखराज सिहाग ने बताया कि बाड़मेर के पचपदरा थानानतर्गत भुंगड़ा निवासी युवराज सिंह पुत्र जितेंद्र सिंह से कालवी प्लाऊ के समीप पांच मिली ग्राम स्मैक को जब्त किया गया। इधर रातानाडा पुलिस ने जीत अपार्टमेंट नाले के पास मेें स्मैक का सेवन कर रहे गंगाणियों का तला बाड़मेर निवासी दीपाराम जाट को पकड़ा। सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण बनाया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर दो युवकों से 17 लाख की ठगी

March 4, 2026