Doordrishti News Logo

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 605 वाहनों पर कार्रवाई

जोधपुर रेंज पुलिस का ऑपरेशन अनामिका

जोधपुर,यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 605 वाहनों पर कार्रवाई। जोधपुर रेंज पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ ऑपरेशन अनामिका चलाया।

यह भी पढ़ें – पांच दिवसीय ओम शिवपुरी नाट्य समारोह संपन्न

रेंज आईजी विकास कुमार ने बताया कि शनिवार को सायंकालीन एवं रात्रिकालीन गश्त के समय संदिग्ध वाहनों की चैकिंग कर शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों,बंपर लगे वाहनों,बिना नंबरी,काला शीशा लगे वाहनों के विरूद्ध एमवी एक्ट में कार्रवाई के लिए ऑपरेशन अनामिका चलाया गया।

जिला जोधपुर ग्रामीण द्वारा बिना नंबरी वाहनो के विरूद्ध 32, काली फिल्म लगे वाहनो के विरूद्ध 66, कुल 98, जिला फलोदी द्वारा बिना नंबरी वाहनो के विरूद्ध 32, काली फिल्म लगे वाहनो के विरूद्ध 40, जिला बाड़मेर द्वारा बिना नंबरी वाहनो के विरूद्ध 109, काली फिल्म लगे वाहनो के विरूद्ध 71,

जिला बालोतरा द्वारा बिना नंबरी वाहनों के विरूद्ध 94,काली फिल्म लगे वाहनो के विरूद्ध 31 और जिला जैसलमेर द्वारा बिना नंबरी वाहनो के विरूद्ध 39,काली फिल्म लगे वाहनों के विरूद्ध 91कार्रवाई की गई। रेंज मे कुल 605 बिना नंबरी वाहनों एवं काली फिल्म लगे वाहनों के विरूद्ध एमवी एक्ट की कार्यवाही की गई।

Related posts:

जोधपुर विकास प्राधिकरण का 1789 करोड़ का बजट पारित

February 24, 2026

जीवण माता मंदिर में फागोत्सव: होरी गायन से श्रद्धालु सराबोर

February 24, 2026

जन अभियोगों के समन्वित प्रयासों से त्वरित समाधान सुनिश्चित करें-कलेक्टर

February 24, 2026

पटवार सीधी भर्ती परीक्षा-2025 के चयनितों को नियुक्ति आदेश जारी

February 24, 2026

जोधपुर रेल मंडल में दिव्यांग यात्रियों को बड़ी सुविधा

February 24, 2026

सरदारपुरा का चेटीचण्ड महोत्सव 20 मार्च से,तैयारियों को लेकर हुई बैठक

February 24, 2026

पं.एसके जोशी बेस्ट एस्ट्रो एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित

February 24, 2026

महिलाओं ने समझा सीवरेज की उपयोगिता व रख रखाव

February 24, 2026

ट्रैक्टर के पीछे लगी कंप्रेशर मशीन चोरी,विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी

February 24, 2026