Doordrishti News Logo

ट्रेक्टर ट्राली चुराने का आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर,ट्रेक्टर ट्राली चुराने का आरोपी गिरफ्तार।शहर की महामंदिर पुलिस ने शहर के पावटा सी रोड पर ट्रेक्टर की ट्राली चुराने वाले एक आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी नशे की प्रवृति वाला है और वह भदवासिया मंडी में मजदूरी करता है। अभियुक्त से पूछताछ जारी है।

यह भी पढ़ें – सड़क हादसे में बीएसएफ मुख्य आरक्षक की मौत

थानाधिकारी शिवलाल ने बताया कि 3 जून को मारवाड़ नगर निवासी रघुवीरसिंह की ट्रेक्टर ट्राली पावटा सी रोड पर सिल्वर अपार्टमेंट के बाहर से चोरी हो गई थी। जिस पर प्रकरण दर्ज कर पुलिस की टीम का गठन किया गया। पुलिस की टीम में शामिल एसआई जसवंतसिंह, हैड कांस्टेबल शोभाराम,कांस्टेबल प्रकाश, रतनलाल, बंशीलाल एवं सुरेश को शामिल किया गया। पुलिस ने रविवार को ट्रेक्टर की ट्राली चुराने के आरोप में चाडी चौतीना भोजासर हाल अशोक कॉलोनी माता का थान निवासी धर्माराम उर्फ धर्मेंद्र पुत्र भगा राम जाट को गिरफ्तार किया है। आरोपी से ट्राली बरामद की गई है। आरोपी नशे की प्रवृति रखता है और भदवासिया मंडी में मजदूरी करता है।

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026