Doordrishti News Logo

जोधपुर, लॉकडाउन में घर से बाहर निकले एक युवक ने पुलिसकर्मियों पर डंडा मारने का आरोप लगाया है। डंडा मारने से उसके सिर में चोट आई है। हालांकि सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में इसकी पुष्टि नहीं हुई है। उदयमंदिर करबला कब्रिस्तान निवासी मोहम्मद यासीन का आरोप है कि वह बाइक पर दवाई लेने जा रहा था तब मेड़ती गेट के पास एक पुलिस कांस्टेबल ने उसके डंडा मारा जिससे उसका सिर फट गया।

Accused of stalking a young man who is going to take medicine, not confirmed

लहूलुहान हालात में घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया जहां उसका उपचार किया गया। इसके बाद उसके परिजनों ने इस घटना को लेकर विरोध जताया। इधर डीसीपी पूर्व धर्मेंद्रसिंह यादव को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने घटना स्थल के आसपास लगे सीसी टीवी कैमरों के फुटेज की जांच करवाई। फुटेज में युवक बाइक पर आता दिख रहा है और पुलिस को देखकर वापस यूटर्न लेकर वापस चला गया। फुटेज में डंडा मारने जैसी घटना की पुष्टि नहीं हुई है।

ये भी पढ़े :- लोकडाऊन के दौरान प्रतिदिन 700 भोजन पैकेट का निशुल्क वितरण

 

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026