जानलेवा हमला कर नगदी और सोने का लॉकेट छीनने का आरोप
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जानलेवा हमला कर नगदी और सोने का लॉकेट छीनने का आरोप। शहर के बेरू रिंग रोड पुल के पास कार सवार लोगों पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला किया। आरोपी मारपीट किए जाने के साथ नगदी और सोने का लॉकेट छीनकर ले गए। इस बारे में पीडि़त ने राजीव गांधी नगर थाने में रिपोर्ट दी है।
पुलिस ने बताया कि देवीपानाडा बेरू निवासी हरजीराम उर्फ हरीराम पुत्र खिंयाराम जाट ने यह रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि 3 अप्रेल की शाम के समय वह अपनी कार में साथियों संग बेरू रिंग रोड से निकल रहा था। तब पहले से मौजूद अशोक,मनीष,श्रवण,दमाराम, हीराराम आदि ने मिलकर उसकी कार को रुकवाया और मारपीट किए जाने के साथ लोहे के पाइप आदि से हमला कर दिया। उसकी गाड़ी को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। उसकी जेब में 25 हजार रूपए और गले से सोने का लॉकेट छीन कर ले गए। राजीव गांधी नगर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अब नामजद आरोपियों की तलाश आरंभ की है।
