पानी के टांके में डूबोकर मारने का आरोप

  • संदिग्ध हालात में महिला की मौत
  • भाई ने कराया बहनोई और ससुराल पक्ष के लोगों पर केस दर्ज

जोधपुर,पानी के टांके में डूबोकर मारने का आरोप। शहर के गुढ़ा विश्रोइयान स्थित डूडियों की ढाणी में रहने वाली एक महिला की शनिवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के भाई ने उसे पानी के टांके में डूबाकर मारने का आरोप लगाते हुए बहनोई और ससुराल पक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दी है। आरोप है कि मृतका के कोई संतान नहीं होने पर उससे मारपीट की जाती थी। पुलिस ने एम्स अस्पताल में शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा जांच आरंभ की है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें – आर्य वीर दल का आत्मरक्षा व चरित्र निर्माण शिविर संपन्न

विश्नोईयों की ढाणी बेरू राजीव गांधी नगर निवासी सुरेश पुत्र देवाराम विश्रोई ने विवेक विहार पुलिस को बताया कि उसकी बहन दुर्गा और उसका विवाह आटे साटे में गुढ़ा विश्रोईयान डूडियों की ढाणी में हो रखा है। शादी को पांच छह साल हो रखे हैं। 27 वर्षीय उसकी बहन दुर्गा के कोई संतान नहीं होने पर उसका पति प्रेम प्रकाश और ससुराल पक्ष के लोग परेशान कर रहे थे। 15 जून को उसकी बहन दुर्गा ने पिता देवाराम को फोन कर बताया कि उसके ससुराल वाले दो तीन दिन से खाना नही दे रहे और मारपीट करते है। इस पर पीडि़त परिवार के लोग उसके ससुराल पहुंचे और जैसे तैसे समझाइश कर निकल गए।

यह भी पढ़ें – नवीनीकृत प्याऊ का उद्घाटन

मगर बाद में सूचना मिली कि दुर्गा की मौत हो गई है। जब पीहर पक्ष के लोग पहुंचे तो पता लगा कि दुर्गा का शव पानी के टांके पास में पड़ा था और मुंह व नाक से खुून रिस रहा था। घर में मौजूद एक बच्ची ने बताया कि दुर्गा को मारकर पानी के टांके में डाल दिया गया है। दुर्गा को बाद में एम्स अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। पुलिस ने शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन को सुपुर्द कर दिया।