Doordrishti News Logo

9.55 लाख की ठगी का आरोपी अहमदाबाद से गिरफ्तार

विदेशों में वर्क परमिट और वीजा दिलाने के नाम पर की थी ठगी

जोधपुर,9.55 लाख की ठगी का आरोपी अहमदाबाद से गिरफ्तार।शहर के एक कंसल्टेंसी एजुकेशन संस्थान संचालक को विदेशों में वर्क परमिट एवं वीजा दिलाने के नाम पर 9.55 लाख की ठगी करने के आरोपी को पुलिस ने अहमदाबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने खाते में रुपए डलवाए मगर बाद में पता लगा कि वह ऐसी कोई फर्म नहीं चलाता है। वह कई और लोगों से ठगी कर चुका है। पीडि़त ने इस बारे में इस साल 22 जनवरी को चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने में धोखाधड़ी में प्रकरण दर्ज करवाया था।

यह भी पढ़ें – भाजपा आयोजित करेगी विभिन्न कार्यक्रम

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड 17ई 21 निवासी अनुपजोन हेनरी पुत्र अरविंद हेनरी की तरफ से रिपोर्ट दी गई थी। इसमें बताया कि वह ब्लूवेव एजुकेशन कंसल्टेंसी संस्था चलाता है। उसकी संस्था माध्यम में छात्रों को विदेशों में इंजीनियरिंग एवं एमबीबी एस के कोर्स के साथ वीजा उपलब्ध करवाया जाता है। तब वर्ष 2022 में अहमदाबाद के ब्रिजेश कुमार दुबे से संपर्क हुआ था। दुबे ने बताया कि वह ग्लोबल कनेक्ट नाम से फर्म चला रहा है और आयरलैण्ड एवं आस्ट्रेलिया में लोगों से वर्क परमिट के साथ वीजा उपलब्ध करवाता है।

इसके झांसे में आकर परिवादी अनुप जोन हेनरी ने उसे 18 अभ्यथियों के दस्तावेज सहित 9.55 लाख रुपए उसके खाते में भेजे। दुबे ने जब उसे दस्तावेज भेजे तो वे संदिग्ध प्रतीत हुए। इस पर परिवादी हेनरी खुद 5 जनवरी 23 आयरलैण्ड दूतावास पर पहुंचा,जहां उसे जानकारी हुई कि ग्लोबल कनेक्ट जैसी कोई संस्था से दस्तावेज आदि नहीं मिले हैं। बाद में वह उसके कार्यालय पर गया तो लोगों ने बताया कि वह कई अन्य लोगों से भी ठगी कर चुका है। इस पर परिवादी ने इस साल ब्रिजेश कुमार दुबे के खिलाफ धोखाधड़ी में प्रकरण दर्ज करवा दिया।

यह भी पढ़ें – कुम्हार प्रजापति समाज का रक्तदान शिविर रविवार को

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने जांच करते हुए अब आरोपी मूलत: जोनपुर उत्तरप्रदेश हाल अहमदाबाद गुजरात के ब्रिजेश कुमार दुबे पुत्र राजेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

Related posts:

जोधपुर विकास प्राधिकरण का 1789 करोड़ का बजट पारित

February 24, 2026

जीवण माता मंदिर में फागोत्सव: होरी गायन से श्रद्धालु सराबोर

February 24, 2026

जन अभियोगों के समन्वित प्रयासों से त्वरित समाधान सुनिश्चित करें-कलेक्टर

February 24, 2026

पटवार सीधी भर्ती परीक्षा-2025 के चयनितों को नियुक्ति आदेश जारी

February 24, 2026

जोधपुर रेल मंडल में दिव्यांग यात्रियों को बड़ी सुविधा

February 24, 2026

सरदारपुरा का चेटीचण्ड महोत्सव 20 मार्च से,तैयारियों को लेकर हुई बैठक

February 24, 2026

पं.एसके जोशी बेस्ट एस्ट्रो एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित

February 24, 2026

ट्रैक्टर के पीछे लगी कंप्रेशर मशीन चोरी,विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी

February 24, 2026

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 50 लाख का फ्रॉड

February 24, 2026