Doordrishti News Logo

जोधपुर, निकटवर्ती डांगियावास के सालवांकलां गांव में शुक्रवार की रात को थानाधिकारी पर फायर करने वाले आरोपी 007 गैंग का सदस्य अशोक जुड का पुलिस अभिरक्षा में मथुरादास माथुर अस्पताल में उपचार जारी है।

उसके खिलाफ कई प्रकरण सामने आए हैं। इसमें ज्यादातर मामले हत्या प्रयास व चोरी के हैं। वह जोधपुर रेंज के साथ ही बीकानेर में भी हथियार सप्लाई कर चुका है। पुलिस को अंदेशा है कि हथियारों की बड़ी मात्रा जोधपुर और इसके आस पास बदमाशों ने सप्लाई कर रखी है।

करवड़ पुलिस की तरफ से दो बदमाशों को अवैध हथियारों के साथ पकड़ा गया उनसे भी गहन पड़ताल की जा रही है। इनके खिलाफ भी मारपीट एवं चोरी के केस दर्ज हो रखे हैं। एक आरोपी के खिलाफ हत्या प्रयास का केस भी हो रखा है।

डीसीपी पूर्व धर्र्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि करवड़ और डांगियावास पुलिस ने स्पेशल टीम पूर्व के सहयोग से 9 पिस्टल एवं आठ राउण्ड शुक्रवार को जब्त किए थे।

इसमें जुड करवड़ का अशोक विश्रोई पुत्र हड़मान राम ने डांगियवास थानाधिकारी पर फायर किए थे। जवाबी कार्रवाई में डांगियावास थानाधिकारी कन्हैयालाल ने भी फायर किया। जिससे उसके पैर में गोली लगी और वह घायल हुआ था।

करवड़ पुलिस ने अवैध हथियार रखने के आरोप में जैसलमेर जिले के सांकड़ा निवासी तेमडसिंह पुत्र नरपत सिंह एवं सनावड़ा सांकड़ा निवासी बाबूसिंह पुत्र प्रेमसिंह को गिरफ्तार कर दो पिस्टलें जब्त की थी।

अशोक विश्रोई के पास से एक थैले में 7 पिस्टलें मिली थी। तीनों अभियक्त अब आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार हैं। ज्ञात रहे कि अशोक विश्रोई 007 गैंग का सदस्य है और वह हथियार तस्करी में लिप्त है। वह जोधपुर रेंज के बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर ग्रामीण, पोकरण एवं बीकानेर में अवैध हथियारों की सप्लाई कर चुका है।

सस्ते में दामों में लाकर यहां बेच देते हैं

जोधपुर जिले में अवैध हथियार मिलना अब आम बात हो गई है। ज्यादातर हथियार एमपी से लाना बताया जाता है। यहां पर घरों में अवैध हथियार बनाए जाते हैं। जो राजस्थान में चोरी छुुपे लाए जा रहे हैं।

पांच से पच्चीस हजार तक अवैध हथियार लाकर बेचते है। पकड़े गए अशोक विश्रोई से जोधपुर और आसपास के एरिया में कितने हथियार सप्लाई किए गए पुलिस इस संबंध में गहन पड़ताल में जुटी हुई है।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026