Doordrishti News Logo

महिला को सोशल मीडिया पर एचआईवी पीड़ित बताकर बदनाम करने का आरोप

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),महिला को सोशल मीडिया पर एचआईवी पीड़ित बताकर बदनाम करने का आरोप। महिला को एचआईवी पीडि़त बताकर उसे सोशल मीडिया पर बदनाम करने का एक प्रकरण पुलिस में दर्ज हुआ है। पीडि़ता को निजी चैनल के माध्यम से उसका प्रसारण करना भी बताया जाता है।

राज्य स्तरीय बड़ली भैरूजी पशु मेला शुरू

आहत हुई महिला ने अब पुलिस की शरण ली और अज्ञात शख्स के खिलाफ रिपोर्ट दी है। पुलिस आईटी एक्ट के तहत इसकी जांच में जुटी है। पीडि़ता ने भीलवाड़ा में रिपोर्ट दी जिस पर यहां स्थानीय पुलिस ने जीरो नंबर एफआईआर पर केस दर्ज किया है। आरोपी ने पूर्व में महिला के खिलाफ रिपोर्ट दे रखी है।

पुलिस ने बताया कि एक महिला ने भीलवाड़ा में रिपोर्ट दी है। जहां से बाद में जीरो नंबर की एफआईआर पर यहां माता का थान पुलिस थाने में एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पीडि़ता का आरोप है कि वह एचआईवी पीडि़त नहीं है फिर भी उसका झूठा प्रचार-प्रसार निजी चैनल के माध्यम से सोशल मीडिया पर कर दिया गया है। पुलिस ने आईटी एक्ट की धारा में केस दर्ज किया है। पीडि़ता शादीसुदा है। फिलहाल जांच की जा रही है।