Doordrishti News Logo

जोधपुर, टैक्सटाइल उद्यमी को विश्वास में लेने के बाद डेढ़ करोड़ रुपए की चपत लगाने वाले एक व्यक्ति को बासनी पुलिस ने अहमदाबाद से गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी सहित दो अन्य की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं। बासनी थानाधिकारी पाना चौधरी ने बताया कि बासनी द्वितीय फेस में टैक्सटाइल उद्यमी अमित गौड़ से कुछ माह पूर्व गुप्ता नीरज कुमार नामक व्यक्ति मिला था। उसने खुद को अहमदाबाद में गुप्ता टैक्सटाइल्स का मालिक बताया और अमित की टैक्सटाइल से कपड़ा खरीदकर अहमदाबाद, मुम्बई व बेंगलुरु में बेचने के बारे में बात की। कुछ पहले तक वह माल का तुरंत भुगतान करता रहा।

गत अप्रेल में उसने कोरोना संक्रमण की वजह से भुगतान न आने का बहाना बनाया और 40-45 दिन में भुगतान करने का विश्वास दिलाकर माल की सप्लाई चालू रखने का आग्रह किया। विश्वास में आकर टैक्सटाइल उद्यमी अमित ने उधार माल दे दिया। करीब डेढ़ करोड़ रुपए का माल खरीदने के बाद वह अपनी फर्म बंद कर गायब हो गया। इसका पता लगा तो व्यवसायी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

ये भी पढ़े :- रेमडेसिवीर इंजेक्शन बेचते निजी अस्पताल का नर्सिंगकर्मी पुलिस गिरफ्त में, दो दिन के रिमांड पर

जांच में सामने आया कि अहमदाबाद में गुप्ता टैक्सटाइल नामक फर्म नहीं है। ना ही गुप्ता नीरज कुमार नामक व्यक्ति है। अमित गौड़ की टैक्सटाइज से कपड़ा खरीदकर उसने कोहिनूर टैक्सटाइल नाम से ट्रैवल्स एजेंसी से कपड़ा अहमदाबाद भेजा था। जो एजेंसी के ऑफिस में ही रखा था। इसका पता लगने पर पुलिस को अहमदाबाद भेजा गया, जहां कपड़े की गांठे लेने आए अहमदाबाद निवासी सुनील मानवानी  को हिरासत में लिया गया। उसे जोधपुर लाकर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि धोखाधड़ी का मुख्य आरोपी एक अन्य व्यक्ति है। जो फर्जी पहचान पत्र से गुप्ता नीरज कुमार बना हुआ था। उसकी व एक अन्य की तलाश की जा रही है।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026