Doordrishti News Logo

इंजीनियर के मकान में सेंध लगाने का आरोपी गाजियाबाद से गिरफ्तार

जोधपुर,इंजीनियर के मकान में सेंध लगाने का आरोपी गाजियाबाद से गिरफ्तार।शहर के शास्त्रीनगर सी सेक्टर में नवंबर माह में एक मकान में हुई चोरी के प्रकरण में पुलिस ने खुलासा करते हुए नकबजन को गाजियाबाद उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार किया है। मकान एक मोबाइल कंपनी के इंजीनियर का है। पुलिस आरोपी से अब माल बरामदगी के प्रयास कर रही है। पुलिस ने बताया कि गत 19 नवंबर को शास्त्रीनगर सी सेक्टर निवासी निजी मोबाइल कंपनी के इंजीनियर रोहित माथुर की तरफ से केस दर्ज करवाया गया था। इसमें बताया कि वह परिवार सहित नाथद्वारा घूमने गए था। 17 को जोधपुर लौट आए और फिर अपने ससुराल चले गए थे। उनकी पत्नी की तबीयत ठीक नहीं होने पर ससुराल में ही रुक गए। 19 को घर आए तो चोरी का पता लगा। चोर घर से सोने चांदी के आभूषण के साथ नगदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने बताया कि घटना में अब नकबजन उप्र के गाजियाबाद स्थित दासाना मसूरी निवासी यासीन पुत्र सलीम को गिरफ्तार किया गया है। उसे चोरी का माल बरामद किया जाना है। वारदात में अन्य के लिप्त होने के बारे में भी पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें – दो सौ रुपए के बदले अब चुकाने होंगे 75 हजार

देशी कट्टे के साथ युवक गिरफ्तार
झंवर थानाधिकारी सतीश कुमार ने रात को गश्त में एक संदिग्ध युवक को पकड़ा। तलाशी में उसके पास से एक देशी कट्टा बरामद हुआ। इस आरोपी फींच लूणी निवासी जीतू पुत्र चंद्राराम को आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार कर लिया गया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

ट्रेन में भूला सामान टीटीई की ईमानदारी से यात्री को सुरक्षित लौटाया

February 12, 2026

जन आकांक्षाओं और विकास को समर्पित बजट-मेहता

February 12, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में बजट ने विकास का स्पष्ट रोडमैप दिया-पालीवाल

February 12, 2026

विकसित राजस्थान के संकल्प को सिद्ध करने की दिशा में एक ठोस कदम-जोशी

February 12, 2026

2047 में राजस्थान की 4 ट्रिलियन इकानॉमी के रोडमेप वाला बजट- भंसाली

February 12, 2026

राजस्थान को 2047 तक विकसित राज्यों की श्रेणी में अग्रणी बनाने का रोडमैप-पटेल

February 12, 2026

श्रद्धापूर्वक याद किया गया पं.दीन दयाल उपाध्याय को

February 12, 2026

विभिन्न स्थानों बाइक चोरी,केस दर्ज

February 12, 2026

मगजी घाटी एरिया में फिर हुई चोरी

February 12, 2026