Doordrishti News Logo

युवक के गले से चेन लूट का आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),युवक के गले से चेन लूट का आरोपी गिरफ्तार।कमिश्ररेट की देवनगर पुलिस ने युवक के गले से चांदी की चेन और लॉकेट लूट के प्रकरण में खुलासा करते हुए शातिर को पकड़ा है। होली से एक दिन पहले ही शहर में लूट की दो घटनाएं हुई थी। एक में महिला के हाथ से पर्स लूटा गया था।

देवनगर थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि खेमे का कुआं मिरासी कॉलोनी निवासी ललित पुत्र ओम प्रकाश वैष्णव ने रिपोर्ट दी कि वह अपनी पत्नी के साथ पाल रोड सेक्टर 21 मोउ़ पर निकल रहा था। तब मोटरसाइकिल पर एक आए बदमाश ने उसके गले में पहनी चांदी के चेन पर झपटा मारा और तोडक़र ले गया। चेन में सोने का पेडेंट भी था।

खेत पर काम करते कृषक की सर्पदंश से मौत

उन्होंने बताया कि आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज से बदमाश की पहचान की गई और संदिग्ध राजीव गांधी कॉलोनी देवनगर निवासी आसिफ को शांति भंग में पकड़ा गया था। उसे अब चेन लूट प्रकरण में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ पहले ही प्रतापनगर,सीएचबी और शास्त्री नगर थाने में केस दर्ज हैं। ज्यादातर मामलों में चार्जशीट दाखिल हो रखी है।

दूसरी तरफ प्रतापनगर पुलिस के अनुसार नाईवाडा नागौर हाल चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के सेक्टर 10 निवासी जितेंद्र पुत्र छोटेलाल सैन की तरफ से रिपोर्ट दी गई कि वह अपनी पत्नी के साथ में 2 मार्च को प्रतापनगर शुभम अस्पताल रोड से निकल रहा था। तब पीछे से आए एक बदमाश उसकी पत्नी के हाथ से पर्स छीन लिया और भाग गया। पर्स में कुछ रूपए और मोबाइल अािद सामान था। इस मामले में लुटेरे का पता नहीं चला है।

Related posts:

जोधपुर में स्लीप एपनिया जांच के लिए दो मशीनें-चिकित्सा मंत्री

March 5, 2026

बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सीमा ज्ञान के लिए होगा ज्वॉइंट सर्वे-वन राज्य मंत्री

March 5, 2026

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण अप्रेल में रेल यातायात रहेगा प्रभावित

March 5, 2026

जोधपुर-जैसलमेर सेक्शन पर 121 किमी/घंटा हाई-स्पीड परीक्षण सफल

March 5, 2026

दीपक चौधरी ने जोधपुर मंडल के डीसीएम का कार्यभार संभाला

March 5, 2026

लाडनूं यार्ड में एलसी पर बॉक्स पुशिंग का कार्य पूरा

March 5, 2026

गैस सिलेण्डर से भरे ट्रक ने छीनी दो जिंदगियां

March 5, 2026

खजुराहो-उदयपुर व स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के समय में बदलाव

March 5, 2026

नि:शुल्क मेमोग्राफी जांच एवं स्तन कैंसर जागरूकता शिविर रविवार को

March 5, 2026