accountant-of-liquor-shop-embezzled-3-85-lakhs

शराब की दुकान के मुनीम ने किया 3.85 लाख का गबन

  • मांगने पर लौटाए 15 हजार
  • बाकी रकम खुर्दबुर्द,केस दर्ज

जोधपुर,शराब की दुकान के मुनीम ने किया 3.85 लाख का गबन।नेतड़ा के पास में शराब ठेके पर कार्य करने वाले एक मुनीम ने 3.85 लाख की राशि का गबन कर लिया। ठेकेदार को पता लगा तो उसने हिसाब मांगा। मुनीम ने बदले में 15 हजार लौटा दिए मगर बाकी रकम को खुर्दबुर्द कर दिया। ठेेकेदार के भाई की तरफ से इस बारे में अब करवड़ थाने में धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज करवाया गया है।

ये भी पढ़ें- राज्यस्तरीय नागरिकता शिविर 30 जून को

करवड़ पुलिस थाने में बालरवा खेड़ापा निवासी गंगासिंह पुत्र गोपाल सिंह की तरफ से केस दर्ज कराया गया। इसमें बताया कि उसके भाई छैलसिंह के नाम से एक शराब ठेका नेतड़ा में है। जहां पर मुनीम सेखाला बालेसर निवासी मूलसिंह पुत्र किशोर सिंह को रखा गया था। वर्ष 2022-23 की ऑडिट चेक करने पर पता लगा कि मुनीम ने गबन करते हुए 3.85 लाख की राशि को खुर्दबुर्द कर डाला है। आरोपी को कहने पर उसने 16 जून को 15 हजार रुपए लौटा दिए और शेष रकम को शीघ्र लौटाने को कहा था। मगर उसने रकम नहीं लौटाई। मूलसिंह ने धोखाधड़ी करते हुए शेष 3.77 लाख की राशि को हड़प कर लिया। करवड़ पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews