पीडब्ल्यूडी एक्सईएन दीपक मित्तल के ठिकानों पर एसीबी की कार्रवाई

जोधपुर,(डीडीन्यूज)। पीडब्ल्यूडी एक्सईएन दीपक मित्तल के ठिकानों पर एसीबी की कार्रवाई। जोधपुर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो एसीबी की ओर से पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन दीपक मित्तल के ठिकानों पर कार्रवाई की जा रही है। टीम की ओर से जोधपुर के पीडब्ल्यूडी चौराहा स्थित मित्तल के सरकारी दफ्तर में फाइलों को खंगाला जा रहा है।

इसे भी पढ़िए – मंत्री पटेल ने किया सीसी सड़क का लोकार्पण

इसके अलावा उनके किराए के मकान की भी तलाशी ली जा रही है। यहां पर डॉक्यूमेंट खंगाले जा रहे हैं। आय से अधिक संपत्ति को लेकर मित्तल के आधा दर्जन से अधिक ठिकानों पर एक साथ कार्यवाही की गई है।

जोधपुर के कुड़ी क्षेत्र में किराए के मकान में भी टीम पहुंची है। यहां पर दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है। कुछ दिनों पहले ही मित्तल की जोधपुर में पोस्टिंग हुई थी। टीम की ओर से जोधपुर के साथ जयपुर, फरीदाबाद,उदयपुर में सर्च किया जा रहा है। मित्तल के सरकारी दफ्तर में पड़ताल की जा रही है।

जोधपुर के साथ राजस्थान के कई ठिकानों पर कार्यवाही चल रही है।एसीबी डीआईजी हरेंद्र सिंह महावार के निर्देशन में यह कार्यवाही चल रही है। हरेन्द्र सिंह ने बताया कि एसीबी की दो टीमे कार्यवाही में जुटी हुई हैं। एक टीम उनके कुडी क्षेत्र में किराये के मकान पर और एक टीम कार्यालय में कार्यवाही को अंजाम दे रही है।

Related posts:

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026

प्राध्यापक भर्ती परीक्षा 2022 में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर

April 3, 2026