Doordrishti News Logo

डीजल के लिए रुपए नहीं देने पर युवक से छीनाछपटी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),डीजल के लिए रुपए नहीं देने पर युवक से छीनाछपटी।प्रतापनगर स्थित एक निजी कार शोरूम के पीछे गली में एक युवक के साथ कुछ लोगों ने बल्ले और बेल्ट से मारपीट की। उसके पास रखे 17 हजार रुपए छीन कर ले गए। आरोपियों ने उससे डीजल के लिए रुपए मांगे थे,मना करने पर लूटपाट और मारपीट की। मारपीट से वह जख्मी भी हो गया।

इसे पढ़ें अवश्य – क्रिकेट प्रतियोगिता में आए युवक की बाइक चोरी

प्रतापनगर सदर पुलिस ने बताया कि बरकततुल्ला खां कॉलोनी निवासी दानिश पुत्र मो.अयूब ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह गाड़ी चलाता है। 27 नवंबर को अपनी गाड़ी लेकर गली में कार शोरूम के पीछे पहुंचा था। तब वहां पहले से ही आबिद, समीर, तौसिफ आदि ने उसका रास्ता रोका और डीजल के लिए रुपए मांगे।

रुपए देने से इंकार किए जाने पर उन लोगों ने मारपीट की और उसकी गाड़ी में रखे 17 हजार रुपए छीन कर ले गए। उसके साथ में बल्ले और बेल्ट मारपीट की गई, जिससे वह जख्मी भी हो गया। प्रतापनगर सदर पुलिस अब नामजद आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Related posts:

आईआईटी में आयकर अधिनियम 2025 पर मेगा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

March 2, 2026

ईरान-इजराइल युद्ध के दौरान जोधपुर के 120 श्रद्धालु दुबई में फंसे

March 2, 2026

पुलिस ने जोड़े की काउंसलिंग कर शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 2, 2026

468 अधिकारियों एवं जवानों की 87 टीमों ने दी 115 स्थानों पर रेड

March 2, 2026

पुलिस आयुक्त ने किए 12 एसआई के तबादले,4 को लाइन भेजा

March 2, 2026

कायलाना झील से मशक्कत के बाद 4 लोगों की टीम ने निकाली थार

March 2, 2026

लापरवाही फायर सेफ्टी सिस्टम फेल: होटल के कमरे में लगी भीषण आग

March 2, 2026

22 तोला सोना और आधा किलो चांदी के जेवरात पार

March 2, 2026

नेशनल हाईवे-62 रिंग रोड पर ट्रक चालक से मारपीट कर नकदी और मोबाइल लूट

March 2, 2026