प्रोजेक्ट में इंवेस्टमेंट के नाम पर युवक से 25 लाख की ठगी,केस दर्ज
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),प्रोजेक्ट में इंवेस्टमेंट के नाम पर युवक से 25 लाख की ठगी,केस दर्ज। प्रतापनगर सदर स्थित यूआईटी क्वार्टर में रहने वाले एक युवक से 25-26 लाख की धोखाधड़ी का प्रकरण पुलिस में दर्ज हुआ है। पीडि़त को कुछ लोगों ने इंवेस्टमेंट के नाम पर धोखे का शिकार बनाया। मुनाफा और मूल रकम डूब गई। फिलहाल पुलिस ने रात को केस दर्ज किया है,जिसकी जांच अब की जा रही है।
प्रतापनगर सदर पुलिस ने बताया कि यूआईटी क्वार्टर में रहने वाले यशपाल सिंह पुत्र किशोरसिंह राजपुरोहित ने यह रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि साल भर पहले जनवरी माह में उसकी मुलाकात अनिल वैष्णव,सुजल जैन एवं राजू गहलोत नाम के शख्स से हुई थी। तब उन लोगों ने बताया कि वे एक फर्म चलाते है। जिसमें इंवेस्टमेंट किए जाने पर बड़ा मुनाफा हो गया। इस झांसे में आए यशपाल ने उन लोगों को धीरे-धीरे 25-26 लाख रुपए नेटबैकिंग और ऑनलाइन ट्रांसफर किए थे।
सारण नगर में केले से भरे ट्रक में लगी आग,जलकर कर खाक
रुपए कुछ चैनल्स के माध्यम से भेजे गए थे। कुछ समय तो प्रोफिट दिखाते रहे मगर बाद में टालमटोल जवाब देने लगे।इन लोगों ने सांठ गांठ कर ठगी का शिकार बना दिया और रकम को हड़प कर लिया। फिलहाल पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर नामजद आरोपियों के खिलाफ अब जांच आरंभ की है।
