दुबई में नौकरी लगवाने के नाम पर युवक से धोखाधड़ी,केस दर्ज
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दुबई में नौकरी लगवाने के नाम पर युवक से धोखाधड़ी,केस दर्ज। शहर के बोरानाडा स्थित रिको एरिया में रहने वाले एक युवक से दुबई में नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी कर 76 हजार रुपए ऐंठ लिए गए। पीडि़त को आठ माह बाद भी न तो नौकरी लगवाई गई और न ही रुपए वापिस लौटाए गए। पीडि़त ने कोर्ट में इस्तगासे के माध्यम से मामला दर्ज कराया है।
बोरानाडा पुलिस ने बताया कि मूलत: चूरू के हमीरवास हाल बोरानाडा स्थित रिको के पीछे रहने वाले मनोहरलाल पुत्र मोहरसिंह प्रजापत ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसकी जान पहचान बाड़मेर के हीरा की ढाणी निवासी खेताराम और शिव निवासी ठाकराराम से थी। खेताराम ने उसे बताया कि वह दुबई में नौकरी करता है और उसे भी दुबई में नौक री लगवा सकता है। इसके लिए वीजा,टिकट और इंश्योरेंस के तकरीबन 75 हजार रुपए लगेंगे। इस पर पीडि़त मनोहर सिंह ने झांसे में आकर उसे गत साल 22 जुलाई को 50 हजार रुपए नगद दिए और 20 हजार रुपए गूगल पे से ठाकराराम के खाते में ट्रांसफर किए।
होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी
बाद में 3 अक्टूबर को छह हजार रुपए और ऑनलाइन भेजे गए। मगर काफी समय गुजरने के बाद भी न तो वीजा बनाया और न ही टिकट दिलाया गया। पैसे वापस मांगे जाने पर टालमटोल जवाब दिया गया। पीडि़त ने कोर्ट की शरण लेकर अब 76 हजार के फ्रॉड को केस दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच आरंभ की है।
