Doordrishti News Logo

कार में सवार युवक को पकड़ा,धारदार हथियार बरामद

जोधपुर,(डीडी न्यूज)। कार में सवार युवक को पकड़ा, धारदार हथियार बरामद। शहर की विवेक विहार थाना पुलिस ने नाकाबंदी में एक संदिग्ध कार को रुकवाया। कार सवार युवक के पास से धारदार हथियार जब्त किए जाने के साथ कार को जप्त किया गया। युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया।

इसे भी पढ़िए – सोलर प्लांट में चोरी का फरार आरोपी गिरफ्तार

थानाधिकारी दिलीप खदाव ने बताया कि पुलिस थाना विवेक बिहार की टीम द्वारा नाकाबन्दी में अवैध शराब, हथियारों व मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के लिए मोगडा घुमटी पर वाहनों की सघन तलाशी ली जा रही थी। तब नाकाबन्दी मेें एक कार में राजेश विश्नोई पुत्र खैराजराम विश्नोई निवासी चाहरों की ढाणिया गोदावास कला कल्याणपुर जिला बालोतरा के कब्जे से एक तेज धारदार खंजर मिला। उसे आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई में एसआई महेंद्र सिंह,हैडकांस्टेबल दौलाराम, कांस्टेबल रामकेश,सरदारसिंह आदि शामिल थे।

नाकाबंदी में 37 चालकों के खिलाफ एमवी एक्ट में कार्रवाई
पुलिस आयुक्त राजेंद्र सिंह ने बताया कि गत 24 घंटे के नाकाबंदी अभियान के तहत जोधपुर आयुक्तालय क्षेत्र के जिला पूर्व व जिला पश्चिम द्वारा 37 वाहन चालकों के विरुद्ध 185 एमवी एक्ट के तहत एवं 146 काला शीशा लगे वाहन, /233 बंपर लगे वाहनों का एमवी एक्ट में चालान बनाया गया।

इसके अलावा लोकल एक्ट में 15 जिसमें पुलिस थाना कुड़ी भगतासनी द्वारा चार,सदर बाजार व सदर कोतवाली द्वारा दो-दो,माता का थान,खांडाफलसा, नागौरी गेट, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड,राजीव गांधी नगर,बोरानाडा व विवेक विहार द्वारा एक-एक कार्रवाई की गई।

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026